रायगढ़। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वाधान धान में एवं राष्ट्रीय सचिव इंजी,एस डी यादव के कुशल नेतृत्व में यादव समाज रायगढ़ के द्वारा पहाड़ मंदिर नव निर्माण समिति के अध्यक्ष डॉ पवन अग्रवाल सिटी हॉस्पिटल रायगढ़ को यादव समाज की ओर से 53355 एवं एस यादव के ससुर किशोरी लाल यादव की ओर से 5121 ऐसे दो चेक समाज के द्वारा सौंपे गये। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए यादव समाज के प्रदेश सचिव गणेश यादव ने बताया कि इस अवसर पर डॉ पवन अग्रवाल ने यादव समाज के इस प्रयास पर बधाई देते हुए भूरी – भूरी प्रशंसा की एवं भविष्य में और सहयोग की अपेक्षा की। इस अवसर पर बताना होगा कि राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर एस डी यादव जी के द्वारा सहयोग राशि संकलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा आधी राशि का संकलन उन्हीं के सहयोग से प्राप्त हुआ दूसरे क्रम में अमित यादव का सहयोग रहा तीसरे क्रम में प्रदेश सचिव गणेश यादव का महत्वपूर्ण सहयोग रहा एवं एक महीने तक लगातार परिश्रम उनके द्वारा किया गया,चौथे क्रम में जय किशन यादव एवं कान्हुराम यादव, जतिराम यादव, बीपी गोपाल, विनोद ठेठवार पप्पू यादव का सहयोग विशेष रूप से प्राप्त हुआ इंजी, एस डी यादव एवं प्रदेश सचिव गणेश यादव जिला अध्यक्ष जयकिशन यादव ने जिस उत्साह से समाज के द्वारा खुले हृदय से भामाशाह के रूप में दान देकर के यादव समाज की प्रतिष्ठा को नगर में पुन: स्थापित किया है इसके लिए दानदाताओं को कोटि-कोटि शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है तथा आने वाले समय में संगठनात्मक रूप से समाज को और मजबूती प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए जाएंगे ऐसा विश्वास दिलाया है। ध्यान रहे जिन्होंने अभी तक सहयोग नहीं किया है वे शीघ्र ही सहयोग कर दें ताकि दूसरे किस्त के रूप में राशि पहाड़ मंदिर समिति को सौपा जा सके।



