NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 24 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > 24 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर
रायपुर

24 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

आईपीएस अजय यादव को राजनादगांव रेंज की कमान, बालाजी-प्रशांत की मुख्यालय वापसी

lochan Gupta
Last updated: July 11, 2026 12:27 am
By lochan Gupta July 11, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार को पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 24 अधिकारियों के ट्रांसफर का आदेश जारी किया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत एक आईजी रेंज, कई डीआईजी, एआईजी और 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों की नई पदस्थापना की गई है। लंबे समय बाद हुए इस बड़े प्रशासनिक बदलाव को कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। तबादला सूची में सबसे अहम बदलाव अजय कुमार यादव का है। उन्हें नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी के निदेशक पद से हटाकर राजनांदगांव रेंज का पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बनाया गया है।
वहीं राजनांदगांव रेंज के तत्कालीन आईजी बालाजी राव सोमावर को पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर भेजा गया है। बस्तर आईजी प्रशांत कुमार अग्रवाल की भी पुलिस मुख्यालय में पदस्थापना की गई है।

सुनील शर्मा सारंगढ़-बिलाईगढ़ के नए एसपी

जिलों में भी बड़े पैमाने पर एसपी बदले गए हैं। सुनील शर्मा को सारंगढ़-बिलाईगढ़, चंद्रमोहन सिंह को दंतेवाड़ा, हरीश राठौर को कोरिया, भावना पांडेय को धमतरी, राय गौरव रामप्रवेश को बलौदाबाजार-भाटापारा, उमेश प्रसाद गुप्ता को बीजापुर और मयंक गुर्जर को सुकमा जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा संदीप कुमार पटेल को नारायणपुर, चव्हाण किरण गंगाराम को बालोद, योगेश कुमार पटेल को सूरजपुर, जितेंद्र कुमार यादव को कबीरधाम जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

12 जिलों के एसपी बदले गए

जारी आदेश के मुताबिक, 12 जिलों के एसपी बदले गए हैं। 4 डीआईजी स्तर के अधिकारियों का तबादला हुआ है। रायपुर जोन के 3 डीसीपी को बस्तर भेजा गया है। रॉबिन्सन गुरिया को पुलिस अधीक्षक, गरियाबंद से पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), रायपुर नगरीय बनाया गया है।

You Might Also Like

सीईसी की बैठक के बाद टिकट पर फैसला

सुशासन दिवस पर, सीएम साय जशपुरांचल को देंगे 355.26 करोड़ की सौगात

प्रियंका गांधी के नॉमिनेशन में शामिल होंगे भूपेश बघेल

‘धरोहर’ में सजी जनजातीय विरासत – सीएम साय ने किया प्रथम संस्करण का विमोचन

सीएम साय ने शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय का किया निरीक्षण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ‘मौत का खंडहर’ बना जेल परिसर कॉम्प्लेक्स, पिलरों से बाहर निकले सरिया, बड़े हादसे की बनी है आशंका

खबरें और भी है....

24 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर
‘मौत का खंडहर’ बना जेल परिसर कॉम्प्लेक्स, पिलरों से बाहर निकले सरिया, बड़े हादसे की बनी है आशंका
हत्या के प्रयास व लूट मामले में नाबालिक सहित दो आरोपी गिरफ्तार
महाबीर प्रसाद अग्रवाल के निधन पर ओपी ने जताया शोक
6.5 टन संदिग्ध कबाड़ से भरा दो मालवाहक वाहन जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
24 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?