NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जल जीवन मिशन से बदली ग्राम बिरही पानी की तस्वीर, 129 घरों में पहुंचा नल का पानी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > जल जीवन मिशन से बदली ग्राम बिरही पानी की तस्वीर, 129 घरों में पहुंचा नल का पानी
जशपुरनगर

जल जीवन मिशन से बदली ग्राम बिरही पानी की तस्वीर, 129 घरों में पहुंचा नल का पानी

lochan Gupta
Last updated: July 11, 2026 12:10 am
By lochan Gupta July 11, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में जल जीवन मिशन योजना के तहत लोगों के घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है।
इसी कड़ी में जिला मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर घने जंगलों से घिरा सीमांत ग्राम बिरहीपानी में जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन से अब हर घर में नल से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। भौगोलिक रूप से दुर्गम होने के कारण लंबे समय तक यहां मूलभूत सुविधाओं का समुचित विकास नहीं हो पाया था।
जल जीवन मिशन के लागू होने से पूर्व ग्रामवासी अपनी दैनिक पेयजल आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए मुख्य रूप से हैंडपंप, कुएं एवं ढोढ़ी जैसे पारंपरिक जल स्रोतों पर निर्भर थे। गर्मी के मौसम में इन स्रोतों का जलस्तर घट जाने से पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं हो पाता था। कई बार ग्रामीणों को पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे समय और श्रम दोनों की अधिक खपत होती थी। इसका सबसे अधिक प्रभाव महिलाओं एवं बच्चों पर पड़ता था। असुरक्षित जल के उपयोग से जल जनित बीमारियों की संभावना बनी रहती थी।
इन परिस्थितियों को देखते हुए जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम में संगठित पाइप जल प्रदाय व्यवस्था विकसित की गई। योजना के तहत 4 उच्च स्तरीय जलागार का निर्माण कर संपूर्ण ग्राम में पाइपलाइन नेटवर्क स्थापित किया गया। इसके माध्यम से गांव के सभी 129 घरों में क्रियाशील फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। वर्तमान में ग्राम के सभी परिवारों को घर-घर नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल प्राप्त हो रहा है। इससे महिलाओं को पानी लाने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ती, जिससे उनके समय एवं श्रम की बचत हो रही है। अब वे परिवार, बच्चों की देखभाल तथा अन्य आजीविका संबंधी कार्यों के लिए अधिक समय दे पा रही हैं। स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से जलजनित बीमारियों में कमी आई है तथा बच्चों की विद्यालय में नियमित उपस्थिति बढ़ी है। ग्राम स्तर पर जल एवं स्वच्छता समिति के माध्यम से योजना के संचालन एवं रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी से जलापूर्ति प्रणाली का सुचारू संचालन हो रहा है। ग्रामवासी इस परिवर्तन से अत्यंत संतुष्ट हैं। उनका कहना है कि घर जल की सुविधा ने उनके जीवन को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और सम्मानजनक बनाया है। ग्राम बिरही पानी की यह सफलता दर्शाती है कि यदि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और जनसहभागिता सुनिश्चित हो, तो दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में भी विकास की नई संभावनाएं साकार की जा सकती हैं।

You Might Also Like

सीएम साय ने जशपुरांचल को दी 122 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

14 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

जशपुर विधायक रायमुनी के नेतृत्व में आयोजित होगा होली मिलन समारोह

पत्थलगांव विधानसभा में बिछेगा सडक़ो का जाल : गोमती साय

ऑपरेशन आघात : जशपुर पुलिस की बड़ी सफलता, ओडिशा से दबोचा गया नशीली दवाओं का मुख्य सप्लायर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सरकार गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण
Next Article असामाजिक तत्वों का विशेष अभियान चलाकर सत्यापन करने के निर्देश

खबरें और भी है....

24 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर
‘मौत का खंडहर’ बना जेल परिसर कॉम्प्लेक्स, पिलरों से बाहर निकले सरिया, बड़े हादसे की बनी है आशंका
हत्या के प्रयास व लूट मामले में नाबालिक सहित दो आरोपी गिरफ्तार
महाबीर प्रसाद अग्रवाल के निधन पर ओपी ने जताया शोक
6.5 टन संदिग्ध कबाड़ से भरा दो मालवाहक वाहन जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
24 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?