NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिपं. सीईओ ने कुर्रा के बिरहोर बस्ती, स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जिपं. सीईओ ने कुर्रा के बिरहोर बस्ती, स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण
रायगढ़

जिपं. सीईओ ने कुर्रा के बिरहोर बस्ती, स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण

शिक्षा, पोषण एवं मूलभूत सुविधाओं की गुणवत्ता सुधारने दिए आवश्यक निर्देश, केलो उद्गम स्थल के संरक्षण एवं विकास को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

lochan Gupta
Last updated: July 11, 2026 12:07 am
By lochan Gupta July 11, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे ने विकासखण्ड लैलूंगा के बिरहोर बस्ती कुर्रा का निरीक्षण किया। उन्होंने बिरहोर समुदाय के परिवारों से चर्चा कर उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति, शासकीय योजनाओं के लाभ तथा मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कुर्रा के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति, शैक्षणिक गतिविधियों, मध्यान्ह भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों को प्रदान किए जा रहे पूरक पोषण आहार, टीकाकरण एवं अन्य सेवाओं की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर करने तथा शिक्षा एवं पोषण सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सीईओ जिला पंचायत श्री पठारे ने ग्राम पंचायत पहाड़लुडेग पहुंचकर केलो नदी के उद्गम स्थल का भी अवलोकन किया। उन्होंने केलो उद्गम स्थल के संरक्षण, संवर्धन एवं पर्यटन की संभावनाओं को विकसित करने के संबंध में जिला स्तरीय समिति तथा केलो उद्गम संरक्षण समिति के सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने उद्गम स्थल के प्राकृतिक स्वरूप को संरक्षित रखते हुए वहां आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा स्थानीय जनभागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही क्षेत्र को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए संभावित कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया। जिला पंचायत सीईओ श्री पठारे ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके साथ ही जिले की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए समन्वित प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीडी पंचायत सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

शहर सहित अंचल के देवी मंदिरों में हुई माता महागौरी की अराधना

राष्ट्रीय मानव अधिकार क्राइम कंट्रोल ब्यूरो ने बच्चों को किया प्रोत्साहित

कार से देशी कट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्रेक की मौजूदगी से बढ़ती है गाड़ी की स्पीड-जितेंद्र यादव

जल भराव की सतत निगरानी कर रहा निगम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एबीवीपी ने मनाया राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस
Next Article 34 विद्यालयों में शिक्षा, अधोसंरचना और छात्र हितैषी सुविधाओं को मिलेगा नया आयाम

खबरें और भी है....

24 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर
‘मौत का खंडहर’ बना जेल परिसर कॉम्प्लेक्स, पिलरों से बाहर निकले सरिया, बड़े हादसे की बनी है आशंका
हत्या के प्रयास व लूट मामले में नाबालिक सहित दो आरोपी गिरफ्तार
महाबीर प्रसाद अग्रवाल के निधन पर ओपी ने जताया शोक
6.5 टन संदिग्ध कबाड़ से भरा दो मालवाहक वाहन जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
24 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?