NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खिलाडिय़ों की सुविधाओं से समझौता बर्दाश्त नहीं : कलेक्टर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > खिलाडिय़ों की सुविधाओं से समझौता बर्दाश्त नहीं : कलेक्टर
सारंगढ़

खिलाडिय़ों की सुविधाओं से समझौता बर्दाश्त नहीं : कलेक्टर

सारंगढ़ क्लब हाउस, इनडोर स्टेडियम और कंपोजिट बिल्डिंग की बदहाली देख भडक़े कलेक्टर

lochan Gupta
Last updated: July 11, 2026 12:06 am
By lochan Gupta July 11, 2026
Share
2 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिला कलेक्टर ने आज खेल सुविधाओं और शासकीय अधोसंरचनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए सारंगढ़ क्लब हाउस, इनडोर स्टेडियम और नवनिर्मित कंपोजिट बिल्डिंग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खेल परिसर में फैली अव्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों की ‘कछुआ गति’ को देखकर कलेक्टर का पारा चढ़ गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए मौके पर ही क्लास लगाई और कड़ी फटकार सौंपी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दो टूक शब्दों में कहा कि बच्चों और खिलाडिय़ों के हितों व उनकी सुविधाओं के साथ किसी भी प्रकार का समझौता (कॉम्प्रोमाइज) बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सख्त लहजे में अधिकारियों से कहा, अफसर अपने वातानुकूलित (एसी) कमरों से बाहर निकलें और खुद ग्राउंड जीरो पर आकर कार्यों की गुणवत्ता तथा प्रगति की सीधे निगरानी करें।
कलेक्टर ने इनडोर स्टेडियम के बैडमिंटन कोर्ट का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने बैडमिंटन मैट को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप दुरुस्त करने, जिम के सामानों को व्यवस्थित करने और ऊपरी शेड की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परिसर के दीर्घकालिक रखरखाव (मेंटेनेंस) के लिए उन्होंने अधिकारियों की एक समिति गठित करने और ठोस कार्ययोजना बनाने की बात कही।

5 दिन का अल्टीमेटम-

प्रशासनिक अमले को अंतिम चेतावनी देते हुए कलेक्टर ने 05 दिनों के भीतर क्लब हाउस की सभी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने का अल्टीमेटम दिया है। कार्य में तेजी और पारदर्शिता लाने के लिए अब प्रतिदिन सब-इंजीनियर/इंजीनियर मौके पर मौजूद रहकर अपनी देखरेख में काम पूरा करवाएंगे। क्लब हाउस के बाद कलेक्टर ने नवनिर्मित कंपोजिट बिल्डिंग का भी सघन दौरा किया। उन्होंने वहां बचे हुए शेष निर्माण कार्यों को समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि आम जनता और शासकीय कर्मचारियों को जल्द से जल्द एक सुव्यवस्थित कार्यस्थल मिल सके। इस औचक निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर दीक्षा शर्मा, एसडीएम उमेश साहू, खांडेकर जी (ई आरईएस विभाग), उप यंत्री दिनेश नायक, खेल अधिकारी कौशल ठेठवार सहित जिला प्रशासन का अमला मौजूद रहा।

You Might Also Like

पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर असामाजिक तत्वों को दी कड़ी चेतावनी

नौरंगपुर की महिलाओं ने की वटवृक्ष की पूजा-अर्चना

जल आवर्धन योजना पाईप बिछाने सडक़ पर कर रहा अतिक्रमण

जिले के नगरीय निकायों में शांतिपूर्ण रूप से मतदान सम्पन्न

छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीण मतदाताओं को किया जागरूक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सरस्वती सायकल योजना से मिला निशुल्क सायकल
Next Article एबीवीपी ने मनाया राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस

खबरें और भी है....

24 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर
‘मौत का खंडहर’ बना जेल परिसर कॉम्प्लेक्स, पिलरों से बाहर निकले सरिया, बड़े हादसे की बनी है आशंका
हत्या के प्रयास व लूट मामले में नाबालिक सहित दो आरोपी गिरफ्तार
महाबीर प्रसाद अग्रवाल के निधन पर ओपी ने जताया शोक
6.5 टन संदिग्ध कबाड़ से भरा दो मालवाहक वाहन जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
24 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?