NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, लिव इन में रखा, युवती को पीट पीटकर घर से निकाला, आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, लिव इन में रखा, युवती को पीट पीटकर घर से निकाला, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, लिव इन में रखा, युवती को पीट पीटकर घर से निकाला, आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: July 10, 2026 12:15 am
By lochan Gupta July 10, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में शादी का झांसा देकर युवती के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर पत्नी की तरह साथ रखकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी से इनकार करते हुए मारपीट कर युवती को घर से निकाल दिया। पीडि़ता की शिकायत पर पूंजीपथरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय युवती ने शिकायत में बताया कि अक्टूबर 2025 में सहेली के घर जन्मदिन समारोह में उसकी मुलाकात गेरवानी निवासी शेखर बघेल (20) से हुई थी। परिचय के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। युवती का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने शादी का वादा कर प्रेम संबंध बनाए। शिकायत के मुताबिक, 22 दिसंबर 2025 को आरोपी उसे मिलने के बहाने बुलाकर बाइक से अपने घर ले गया। वहां पत्नी की तरह साथ रखने का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद कई महीनों तक दोनों साथ रहे। युवती का आरोप है कि जब भी वह शादी की बात करती, आरोपी टालमटोल करता और विवाद होने पर मारपीट भी करता था। पीडि़ता के अनुसार, 3 जुलाई को आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर घर से निकाल दिया। युवती अपने मायके पहुंची और परिजनों की सलाह पर पूंजीपथरा थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर युवती का चिकित्सीय परीक्षण कराया और आरोपी की तलाश शुरू की। गेरवानी से आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

You Might Also Like

दो पेट्रोल पंप सहित 4 संस्थानों को किया गया सील

अडानी ने ली 45 डिसमिल जमीन, बदले में डेढ़ साल तक दी वर्कमैन की नौकरी

आवास पर्यावरण मंत्री ओपी ने ली अटल नगर विकास प्राधिकरण की बैठक

तमनार वन क्षेत्र के नर्सरी में सीपीटी का बड़ा खेल

आधुनिक समाज में अस्तित्व बचाने जुझ रहे मिट्टी के दिये

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या
Next Article सफलता की कहानी साझा करने वाली दीदियों का किया सम्मान

खबरें और भी है....

सफलता की कहानी साझा करने वाली दीदियों का किया सम्मान
शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, लिव इन में रखा, युवती को पीट पीटकर घर से निकाला, आरोपी गिरफ्तार
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या
जीपीएम कलेक्टर संतोष देवांगन हटाए गए
7 लाख की जमीन का सौदा बना लूटकांड

Popular Posts

सफलता की कहानी साझा करने वाली दीदियों का किया सम्मान
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?