NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खेतों से केबल वायर चोरी करने वाले दो बदमाश पकड़ाए
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > खेतों से केबल वायर चोरी करने वाले दो बदमाश पकड़ाए
रायगढ़

खेतों से केबल वायर चोरी करने वाले दो बदमाश पकड़ाए

आरोपियों से तांबा तार और बाइक जब्त

lochan Gupta
Last updated: July 8, 2026 12:25 am
By lochan Gupta July 8, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुसौर पुलिस ने खेतों में सिंचाई के लिए लगाए गए बोर के केबल वायर चोरी करने वाले दो सक्रिय आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के केबल को जलाकर निकाला गया करीब 2 किलो तांबे का तार तथा वारदात में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल जब्त की गई है।
दरअसल थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस को पिछले कुछ समय से क्षेत्र के किसानों द्वारा खेतों में लगे बोरवेल के केबल वायर चोरी होने की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आरोपियों की पतासाजी शुरू कराई।
इसी दौरान दिनांक 05 जुलाई 2026 को प्रार्थी ऋषिकेश साव उर्फ संतोष साव (35 वर्ष), निवासी रेंगालपाली ने थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके खेत में सिंचाई के लिए लगाए गए बोरवेल का 100 मीटर केबल वायर, जिसकी कीमत लगभग 20,000 रुपये है, अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर थाना पुसौर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने विक्रांत सिदार (22 वर्ष) एवं दिगम्बर मांझी (26 वर्ष), दोनों निवासी रेंगालपाली, थाना पुसौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। मेमोरेंडम कथन के आधार पर आरोपी विक्रांत सिदार के कब्जे से चोरी के केबल को जलाकर निकाला गया करीब 2 किलोग्राम तांबे का तार तथा आरोपी दिगम्बर मांझी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी-13 एव्ही 0523 बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। दोनों आरोपियों द्वारा मिलकर अपराध करना पाए जाने पर धारा 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) भी प्रकरण में जोड़ी गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। खेतों में लगातार हो रही केबल चोरी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You Might Also Like

ट्रक की चपेट में आने से चालक की मौत

सफाई को लेकर पहले दिन से एक्शन मोड में आए चाय वाला महापौर

मतसोगी-डू चैंपियनशिप में 11 गोल्ड 4 सिल्वर मेडल के साथ

एसईसीएल बरौद प्रभावितों ने अधिकारियों के मौखिक आश्वासन को नकारा

चक्रधर समारोह देश के सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कृत्रिम पैर ने लौटाई जिंदगी की रफ्तार, जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल से बबीता के जीवन में लौटी नई उम्मीद
Next Article लापरवाह पंचायत सचिव निलंबित

खबरें और भी है....

भाजपा विधायक दल की बैठक
अब व्हाट्सएप पर मिलेगी बी-1, खसरा, ऋण पुस्तिका व भूमि संबंधी जानकारी
कार से देशी कट्टा बरामद, दो गिरफ्तार
थ्रीडी फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत
डॉ. ममता साहू बनी राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भाजपा विधायक दल की बैठक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?