NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: व्हाट्सएप पर मिला टिकट नहीं आया काम, यात्री को भरना पड़ा जुर्माना
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > व्हाट्सएप पर मिला टिकट नहीं आया काम, यात्री को भरना पड़ा जुर्माना
बिलासपुर

व्हाट्सएप पर मिला टिकट नहीं आया काम, यात्री को भरना पड़ा जुर्माना

lochan Gupta
Last updated: July 8, 2026 12:10 am
By lochan Gupta July 8, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। भैया, जल्दी से रायपुर तक का टिकट बना दो…। कोरबा से रायपुर की यात्रा कर रही कुमारी अंकिता (बदला हुआ नाम) ने जैसे ही ट्रेन में टिकट जांच कर्मचारी (टीटीई) को अपनी ओर आते देखा, उन्होंने तत्काल अपने भाई को फोन किया। भाई ने रेलऑन एप के माध्यम से कोरबा से रायपुर तक का अनारक्षित टिकट बनाकर उसका स्क्रीनशॉट व्हाट्सएप से उनके मोबाइल पर भेज दिया। अंकिता को लगा कि अब समस्या टल जाएगी, लेकिन रेलवे के नियम कुछ और ही कहते हैं। गाड़ी संख्या 18517 कोरबा-विशाखापत्तनम लिंक एक्सप्रेस कोरबा स्टेशन से सायं 4:10 बजे प्रस्थान कर चुकी थी। टिकट जांच के दौरान अंकिता द्वारा प्रस्तुत टिकट का परीक्षण करने पर पाया गया कि वह टिकट सायं 4:45 बजे जारी किया गया था तथा उसका केवल स्क्रीनशॉट व्हाट्सएप के माध्यम से दिखाया जा रहा था। रेलवे के प्रचलित नियमों के अनुसार ऐसा स्क्रीनशॉट वैध यात्रा प्राधिकार नहीं माना जाता। परिणाम स्वरूप टिकट जांच कर्मचारी ने टिकट को अमान्य घोषित करते हुए नियमानुसार जुर्माना वसूल किया। पूछताछ के दौरान अंकिता ने बताया कि उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि मोबाइल से बनाए गए अनारक्षित टिकट की वैधता के लिए टिकट उसी मोबाइल फोन में उपलब्ध होना चाहिए, जिसमें रेलऑन एप पंजीकृत है और जिससे टिकट बनाया गया हो। केवल व्हाट्सएप, स्क्रीनशॉट अथवा किसी अन्य माध्यम से प्राप्त टिकट दिखाकर यात्रा करना नियमों के अनुरूप नहीं है। इस घटना के माध्यम से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सभी यात्रियों को जागरूक करना चाहता है कि डिजिटल टिकट का उपयोग करते समय रेलवे के निर्धारित नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है।

यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव

यात्रा प्रारंभ करने से पहले ही वैध टिकट लेकर यात्रा करें।, यदि रेलऑन एप से अनारक्षित टिकट बना रहे हैं, तो टिकट उसी मोबाइल फोन से बनाएं जिसमें ऐप पंजीकृत है। टिकट का केवल स्क्रीनशॉट, व्हाट्सएप या किसी अन्य माध्यम से प्राप्त प्रति वैध नहीं मानी जाती। यात्रा के दौरान वही मोबाइल अपने साथ रखें, जिसमें टिकट उपलब्ध है। टिकट जांच के समय डिजिटल टिकट दिखाने के लिए मोबाइल को पर्याप्त रूप से चार्ज रखना भी यात्री की जिम्मेदारी है। रजिस्टर्ड मोबाईल से बुक किये गये टिकट स्वयं मोबाईल धारक के लिए ही मान्य। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों का विशेष ध्यान इस ओर भी आकर्षित करता है कि 19 जून 2026 से बिना उचित टिकट अथवा अनियमित टिकट के यात्रा करने पर न्यूनतम जुर्माने की राशि रू.250 से बढ़ाकर रू.500 कर दी गई है। अत: सभी यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व वैध टिकट अवश्य लें तथा डिजिटल टिकट संबंधी नियमों का पालन करें, जिससे अनावश्यक जुर्माने एवं असुविधा से बचा जा सके।

You Might Also Like

रेलवे विद्यालय में आधुनिक खेल सेवा का शुभारंभ

एस.ई.सी.एल. सीएमडी जेपी द्विवेदी ने किया पदभार ग्रहण

नो पार्किंग क्षेत्र में खड़ी गाडिय़ों पर रेलवे ने की कार्रवाई

रेलवे सुरक्षा बल ने विभिन्न अभियान में किए सराहनीय कार्य

बिलासपुर मंडल द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता हेतु बेहतरीन पहल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अपराध समीक्षा पर डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने अनुविभागवार ली बैठक
Next Article जाम्बिया के राजनयिक प्रतिनिधिमंडल ने जिंदल पावर के तमनार संयंत्र का किया दौरा

खबरें और भी है....

भाजपा विधायक दल की बैठक
अब व्हाट्सएप पर मिलेगी बी-1, खसरा, ऋण पुस्तिका व भूमि संबंधी जानकारी
कार से देशी कट्टा बरामद, दो गिरफ्तार
थ्रीडी फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत
डॉ. ममता साहू बनी राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भाजपा विधायक दल की बैठक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?