NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: संगठन सृजन प्रशिक्षण के लिये पदाधिकारी तय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > संगठन सृजन प्रशिक्षण के लिये पदाधिकारी तय
रायगढ़

संगठन सृजन प्रशिक्षण के लिये पदाधिकारी तय

बिहारी पटेल व योगेन्द्र यादव को सौंपी गई जिम्मेदारी, अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी के अनुमोदन पश्चात प्रभारी महामंत्री ने जारी किया नियुक्ति पत्र

lochan Gupta
Last updated: July 6, 2026 12:15 am
By lochan Gupta July 6, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अभनपुर में आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर से मिली सीख को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से रायगढ़ जिले में संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के संगठन प्रभारी महामंत्री दीपक मंडल ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर तथा जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी के मार्गदर्शन और पर आगामी दिनों में जिले में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए जिला, ब्लॉक, सेक्टर तथा बूथ स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना, बूथ स्तर तक कांग्रेस की सक्रियता बढ़ाना, कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करना तथा कांग्रेस की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना है। प्रशिक्षण में संगठन विस्तार, जनसंपर्क, सामाजिक सरोकार, चुनावी तैयारी तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी जिसके लिए संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के लिए रायगढ़ जिले के समस्त ब्लॉक में कार्यक्रमों के सुचारू आयोजन एवं प्रशिक्षण के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर तमनार के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री बिहारी लाल पटेल को प्रभारी नियुक्त किया गया है वहीं उनके सहयोग के लिए महामंत्री योगेंद्र यादव को सह प्रभारी बनाया गया है। संगठन संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के लिए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी के अनुमोदन पश्चात प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति पत्र प्रभारी महामंत्री दीपक मंडल ने जारी किया है।
उक्त संदर्भ में ग्रामीण जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने बताया कि अभनपुर प्रशिक्षण शिविर से प्राप्त अनुभवों को रायगढ़ जिले के कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। शीघ्र ही शिविर की तिथि, स्थान एवं कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी दी जाएगी। नगेन्द्र नेगी ने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण की भावना और अधिक सशक्त होगी तथा आने वाले समय में रायगढ़ जिले में कांग्रेस संगठन बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत होकर जनता के बीच प्रभावी भूमिका निभाएगा।

You Might Also Like

गांधी गंज पार्किग में अवैध कब्जे की कलेक्टर से शिकायत

रायगढ़ विधानसभा- 35 हज़ार वोटर गैप को भरना कांग्रेस के लिए चुनौती

अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर

लापरवाह आरआई पटनायक निलंबित

गेज वेट व फीस प्लेट चोरी करने वाले तीन आरोपी व एक कबाड़ी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नहाने गए बुजुर्ग की तालाब में डूबने से मौत
Next Article परिसीमन व डी लिस्टिंग पर मुखर होगा सर्व आदिवासी समाज

खबरें और भी है....

पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई पंचतत्व में विलीन
चरित्र शंका पर पत्नी को बुलेट से कुचल कर मारने का प्रयास
ससुर की हत्या करने वाली बहू निकली मास्टरमाइंड
ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार दो युवक की मौत
ट्रेन के इंतजार में बैठा युवक 8.160 किलो गांजा के साथ पकड़ाया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई पंचतत्व में विलीन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?