NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एक ही रात में तीन वारदातों से दहला पूरा सक्ती नगर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > एक ही रात में तीन वारदातों से दहला पूरा सक्ती नगर
छत्तीसगढ़

एक ही रात में तीन वारदातों से दहला पूरा सक्ती नगर

पुलिस पेट्रोलिंग पर उठे गंभीर सवाल, तीन दुकानों को बनाया निशाना, लाखों की नकदी और सामान पार, सीसीटीवी में एक ही संदिग्ध कैद

lochan Gupta
Last updated: July 5, 2026 11:47 pm
By lochan Gupta July 5, 2026
Share
4 Min Read

सक्ती। जिले के सक्ती नगर में शनिवार देर रात हुई लगातार तीन चोरी की घटनाओं ने पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक शातिर चोर ने अलग-अलग स्थानों पर स्थित तीन प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की नकदी एवं सामान पर हाथ साफ कर दिया। खास बात यह रही कि तीनों घटनास्थल एक-दूसरे से महज लगभग 300 मीटर की दूरी पर स्थित हैं, जिससे यह माना जा रहा है कि आरोपी ने बेहद सुनियोजित तरीके से पूरी वारदात को अंजाम दिया। घटनाओं के बाद व्यापारियों में दहशत और नाराजगी का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि रात में नियमित पुलिस गश्त होती तो इतनी कम दूरी में लगातार तीन वारदातों को अंजाम देना किसी भी चोर के लिए आसान नहीं होता।

एक ही रात में तीन दुकानों पर धावा

जानकारी के अनुसार, सबसे बड़ी चोरी एसएन ऑटो सेंटर (बाराद्वार रोड) में हुई। यहां चोर ने दुकान का शटर काटकर भीतर प्रवेश किया और गल्ले में रखी करीब तीन लाख रुपए की नकदी सहित लगभग एक लाख रुपए मूल्य के ऑटो पाट्र्स चोरी कर लिए। इसके बाद आरोपी ने कोतरा रोड स्थित गल्ला-किराना दुकान को निशाना बनाया। यहां भी शटर काटकर दुकान में प्रवेश किया गया और गल्ले में रखी नकदी चोरी होने की बात सामने आई है। चोरी गई राशि का आकलन किया जा रहा है। तीसरी वारदात बाराद्वार रोड स्थित महिंद्रा शोरूम में हुई, जहां चोर ताला तोडक़र अंदर घुसा और वहां रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर फरार हो गया। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज में एक ही संदिग्ध कैद

तीनों घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में एक समान तथ्य सामने आया है। फुटेज में एक ही व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों के साथ अलग-अलग स्थानों पर दिखाई दे रहा है। वह एक जैसे कपड़ों में रात के समय घूमता नजर आया है। इससे पुलिस को आशंका है कि तीनों वारदातों को किसी एक ही शातिर आरोपी ने अंजाम दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है।

300 मीटर के दायरे में हुईं वारदातें

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि तीनों घटनाएं नगर के व्यस्त क्षेत्र में महज 300 मीटर के दायरे में हुईं। इसके बावजूद किसी भी स्तर पर चोर की गतिविधियों की भनक पुलिस को नहीं लगी। इससे रात्रिकालीन पेट्रोलिंग की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। उन्होंने रात में गश्त बढ़ाने और बाजार क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।

सम्मान के दो दिन बाद पुलिस को खुली चुनौती

इस मामले का एक और दिलचस्प पहलू यह है कि उत्कृष्ट कार्यों के लिए दो दिन पहले ही पुलिस टीम को वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित किया गया था। सम्मान के महज दो दिन बाद हुई इन सिलसिलेवार चोरियों को लोग पुलिस के लिए खुली चुनौती के रूप में देख रहे हैं। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक कितनी जल्दी पहुंचती है और व्यापारियों में व्याप्त असुरक्षा की भावना को कैसे दूर करती है।

You Might Also Like

दोकड़ा धाम में उमड़ा जनसैलाब, महाप्रभु के महारण स्नान का बना साक्षी

यूएई कराते चैंपियनशिप में स्नेहा बंजारे ने जीता सिल्वर मेडल

एसईसीएल प्रबंधन कर रहा युवा अधिकारियों से सीधा संवाद

टीएस सिंहदेव की पत्नी इंदिरा सिंह का निधन

2.368 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article हाईवे पर लापरवाही : एनएच पर खड़े 15 ट्रेलर जब्त
Next Article किसी ने खुले आसमान के नीचे रात गुजारी, तो कोई यात्री प्रतीक्षालय में हुआ मजबूर

खबरें और भी है....

पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई पंचतत्व में विलीन
चरित्र शंका पर पत्नी को बुलेट से कुचल कर मारने का प्रयास
ससुर की हत्या करने वाली बहू निकली मास्टरमाइंड
ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार दो युवक की मौत
ट्रेन के इंतजार में बैठा युवक 8.160 किलो गांजा के साथ पकड़ाया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई पंचतत्व में विलीन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?