रायगढ़। बीती रात एक युवक बाइक से अपने घर लौट रहा था, इस दौरान सामने जा रही ट्रेलर में पीछे से टकरा गया, जिससे गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम तिलगा निवासी वृंदावन राठिया पिता मनमोहन राठिया (27 वर्ष) राजमिस्त्री का काम करता था। शुक्रवार शाम को काम करके घर आया तो कुछ देर बाद शाम करीब 6 बजे अपनी बाइक से बाल कटवाने के लिए पतरापाली चला गया। जहां से रात करीब 8-9 बजे के आसपास घर लौट रहा था। इस दौरान तिलगा मेन रोड पर पहुंचा ही था कि सामने एक ट्रेलर चल रही थी। जो रात के अंधेरे में दिखाई नहीं देने के कारण उसने पिछे से जाकर ट्रेलर से टकरा गया, जिससे उसके सिर व अन्य जगह गंभीर चोट लगने से वहीं पर गिरकर बेहोश गया। कुछ देर बाद जब आसपास के लोगों ने देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दिया, जिससे परिजन रात करीब 10 बजे उसे गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरो ने प्राथमिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को घटना की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरंात शव परिजनेां को सौंप दिया है।
चलती ट्रेलर से टकराकर बाइक चालक की मौत



