NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: टीवी टावर से मेडिकल कॉलेज मार्ग की हालत बदतर, गड्ढों में तब्दील हुई सडक़, हादसे का बढ़ा खतरा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > टीवी टावर से मेडिकल कॉलेज मार्ग की हालत बदतर, गड्ढों में तब्दील हुई सडक़, हादसे का बढ़ा खतरा
रायगढ़

टीवी टावर से मेडिकल कॉलेज मार्ग की हालत बदतर, गड्ढों में तब्दील हुई सडक़, हादसे का बढ़ा खतरा

बारिश होते ही पानी भरने से बढ़ रही दिक्कत, उड़ती धूल और हिचकोलों के बीच सफर करने को मजबूर मरीज

lochan Gupta
Last updated: July 5, 2026 12:09 am
By lochan Gupta July 5, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। शहर के टीवी टावर से लेकर मेडिकल कॉलेज तक जाने वाली मुख्य सडक़ इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। इस महत्वपूर्ण मार्ग की स्थिति इस कदर जर्जर और गड्ढेयुक्त हो चुकी है कि यहाँ से गुजरना किसी खतरनाक स्टंट से कम नहीं है। मौसम का मिजाज बदलते ही इस सडक़ पर चलने वाले राहगीरों की मुसीबतें दोगुनी हो जाती हैं। बारिश होते ही सडक़ में जगह-जगह पानी भर जाता है तो वहीं मौसम साफ होते ही उड़ती धूल के गुबार लोग परेशान हो रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि टीवी टावर से मेडिकल कॉलेज तक की सडक़ इन दिनों जर्जता का दंश झेल रहा है। करीब एक किलोमीटर की सडक़ में दर्जनों की संख्या में बने गड्ढे हर दिन मरीज व आमजनों को परेशान कर रहा है, लेकिन इसके बाद भी इस सडक़ कर मरम्मत नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में राहगीरों का कहना है कि सडक़ पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण बारिश होते ही पानी भर जा रहा है। जिससे बड़े वाहन चालक तो किसी तरह निकल जा रहे हैं, लेकिन छोटे वाहन चालकों को काफी दिक्कत हो रही है। वहीं कई बार तो कार व अन्य वाहन जब तेजी से निकलती है तो बाइक व पैदल चल रहे लोगों पर उसके छिंटे भी पड़ रहे हैं। जिससे उनके कपड़े खराब हो जा रहे हैं। साथ ही बारिश के दौरान पानी भर जाने से यह समझ में नहीं आता कि कहां पर गड्ढा है, इससे बाइक की चक्का अचानक गड्ढे में जाने से अनियंत्रित होकर गिर जा रहे हैं, जिससे चोट भी लग जाता है, इसको लेकर अब राहगीरों में आक्रोश पनपने लगा है। साथ इस मार्ग पर मेडिकल कालेज व मेडिकल कालेज अस्पताल, एमसीएच होने के कारण यहां दिन रात लोगों का आना जाना लगा रहता है। जिससे अचानक गंदे पानी के छींटों से बचने के लिए लोग अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं। साथ ही अगर इस मार्ग का समय रहते मरम्मत नहीं हुआ तो बड़ा हादसा हो सकता है।

मरीजों को ज्यादा समस्या

सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस मार्ग मेडिकल कॉलेज अस्पताल और मदर एण्ड चाइल्ड अस्पताल जाता है। इस वजह से दिनभर इस सडक़ से गंभीर व बीमार मरीजों, गर्भवती महिलाओं और एम्बुलेंस का आना-जाना लगा रहता है। गड्ढों से भरी इस उबड़-खाबड़ सडक़ पर जब मरीजों को लेकर गाडिय़ां गुजरती हैं, तो उन्हें हिचकोलों का सामना करना पड़ता है। जिससे मरीजों को समस्या होती है। खासकर रात के समय ज्यादा दिक्कत होती है, क्योंकि इस मार्ग पर लाइट नहीं होने के कारण अंधेरा रहता है और कई बार गड्ढे नहीं दिखने से छोटे वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।

You Might Also Like

सचिव के विरुद्ध लाखों की वसूली पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

फरार 6 वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कृष्ण भावनामृत में सराबोर हुए श्रद्धालु, रायगढ़,बलौदाबाजार और दुर्ग के भक्तों ने की ब्रज मंडल की दिव्य यात्रा

रेत की अवैध परिवहन करते 11 वाहन किया गया जब्त

डंडे से पीट पीटकर पत्नी की हत्या

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शैक्षिक गुणवत्ता, विद्यालय व विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु चांदमारी में हुई बैठक
Next Article महापल्ली में जल्द खुलेगा पुलिस चौकी

खबरें और भी है....

चिंतन शिविर से सुशासन के अगले चरण की तैयार होगी रूपरेखा-सीएम साय
चलती ट्रेलर से टकराकर बाइक चालक की मौत
समरसता एक्सप्रेस में यात्री हुआ उठाईगिरी का शिकार
बाइक को ठोकते हुए अनियंत्रित कार खेत में पलटी
पत्नी व ससुर पर जानलेवा हमला, लोहे के सब्बल और टंगिया से किया था वार,आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
चिंतन शिविर से सुशासन के अगले चरण की तैयार होगी रूपरेखा-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?