NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गौवंश वध के मामले में जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > गौवंश वध के मामले में जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
जशपुरनगर

गौवंश वध के मामले में जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

4 आरोपी गिरफ्तार, हथियार, मोटरसाइकिल एवं टॉर्च जब्त

lochan Gupta
Last updated: July 4, 2026 11:43 pm
By lochan Gupta July 4, 2026
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। थाना बागबहार क्षेत्र में गौवंश वध के मामले में जशपुर पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार, दो मोटरसाइकिल एवं टॉर्च बरामद कर विधिवत जब्त किए गए हैं।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 30 जून को प्रार्थी खेमानिधि यादव, निवासी ग्राम बरखोरिया, थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ के द्वारा थाना बागबहार में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि चार व्यक्ति, दो मोटरसाइकिल एवं पैदल एक गौ वंश को लेकर थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत ग्राम बरखोरिया से मुडाबहला की ओर जा रहे थे। प्रार्थी के द्वारा पूछताछ करने पर आरोपियों ने उक्त गौ वंश को खरीदकर ले जाने की बात कही, किंतु उनके व्यवहार पर संदेह होने पर ग्रामीणों ने उनकी तलाश की। तलाश के दौरान ग्राम हल्दीझरिया के समीप खेत के गड्ढे में गौ वंश का वध किया हुआ धड़ पाया गया। घटनास्थल पर गाय की खाल, सिर, चारों पैर, कान का बिल्ला, रस्सी, गोबर एवं रक्त के निशान मिले। वहीं मांस काटने में प्रयुक्त लकड़ी का गुटका भी बरामद हुआ। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बागबहार में अपराध क्रमांक 61/2026, छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 5, 6 एवं 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस की टीम के द्वारा पशु चिकित्सा अधिकारी के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा मौके से प्राप्त साक्ष्यों को गवाहों की उपस्थिति में जब्त किया गया।
विवेचना के दौरान मामले से जुड़े मुख्य आरोपी अयजक एक्का को ग्राम बिरीमडेगा से गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। उसने अपने साथियों सुशील कुजूर, प्रमोद एक्का, अगस्तुस तिर्की, व दो अन्य साथी के साथ मिलकर गौवंश वध करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने सुशील कुजूर, प्रमोद एक्का एवं अगस्तुस तिर्की को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार, दो मोटरसाइकिल एवं टॉर्च बरामद कर जब्त किए गए हैं। पुलिस की पूछताछ पर आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय रिमांड पर जेल भेजा गया है। प्रकरण के अन्य फरार आ गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार प्रयासरत है। उनकी पता साजी जारी है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा। मामले की कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक अशोक कुमार पांडे, पी एस आई मोहन मरकाम, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सोनमानी, लव चौहान, आरक्षक अनिल चौहान व पवन पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत गौ वंश वध के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है, मामले से जुड़े दो अन्य आरोपीयों को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है, जिनकी पतासाजी जारी है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा

You Might Also Like

घायल गाय को नाले से ले जाकर कर दिया वध

छत्तीसगढ़ को संवारने का काम भाजपा ही कर सकती है : कृष्ण कुमार राय

शराबी पति ने पत्नी व दो बच्चें को उतारा मौत के घाट

जिले के 43 मेधावी छात्र अंतरिक्ष केन्द्र इसरो और आईआईटी मद्रास के लिए किया रवाना

मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : सीएम साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सहकारी सप्ताह के तहत कुनकुरी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Next Article नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अधिकारियों ने दिलाई नशा न करने की शपथ

खबरें और भी है....

कोंडातराई में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न
चिंतन शिविर से सुशासन के अगले चरण की तैयार होगी रूपरेखा-सीएम साय
चलती ट्रेलर से टकराकर बाइक चालक की मौत
समरसता एक्सप्रेस में यात्री हुआ उठाईगिरी का शिकार
बाइक को ठोकते हुए अनियंत्रित कार खेत में पलटी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कोंडातराई में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?