NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पुलिस टीम पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पुलिस टीम पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

पुलिस टीम पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सरकारी वाहनों में भी की थी तोडफ़ोड़, 11 साल से फरार चल रहा था

lochan Gupta
Last updated: July 2, 2026 1:25 am
By lochan Gupta July 2, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में मर्ग जांच के दौरान पुलिस टीम पर हमला करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने 11 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस पर पथराव किया था और सरकारी वाहनों में तोडफ़ोड़ भी की थी। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, 1 जून 2015 को पुलिस एक मामले में मर्ग पंचनामा की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान ग्राम कुर्रा निवासी हेमा राठिया (35) अपने साथियों के साथ बोलेरो, महिंद्रा मैक्सिमो और बाइकों में सवार होकर मौके पर पहुंचा। सभी के पास लाठी, डंडे और लकड़ी की फालियां थीं।
आरोपियों ने पुलिस की कार्रवाई में बाधा डालते हुए बहस शुरू कर दी। विवाद बढऩे पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों पर हमला कर मारपीट की। साथ ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और शासकीय वाहनों में तोडफ़ोड़ कर उन्हें डैमेज कर दिया। घटना के बाद तत्कालीन थाना प्रभारी ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149, 186, 353, 452, 294, 506, 323, 332, 336 और 34 के तहत मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ न्यायालय में चालान पेश किया गया, लेकिन मुख्य आरोपी हेमा राठिया लगातार फरार चल रहा था।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सभी थाना प्रभारियों को मुखबिर तंत्र सक्रिय करने के निर्देश दिए गए थे। इसी दौरान लैलूंगा पुलिस को सूचना मिली कि हेमा राठिया अपने गांव आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

कोई भी अपराधी बच नहीं सकता : एसएसपी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है और ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत ऐसे सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी अपराधी कानून से बच नहीं सकता। 11 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

You Might Also Like

एक साथ दो-तीन काम का दबाव बनाने से आंबा कार्यकर्ताओं में नाराजगी

मां चंद्रघंटा की पूजा करने बड़ी संख्य में देवालय पहुंचे लोग

जेसीआई रायगढ़ सिटी की ‘दिल से दिल तक’ कार्यशाला में सिखाए गए सुखी दांपत्य के सूत्र

ओडि़शी नृत्य व लोक संगीत की अद्भुत प्रस्तुति से सजी चौथे दिन की सांस्कृतिक संध्या

साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा पर रायगढ़ और तमनार में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 25 लाख की लागत से अमृत मिशन पाइपलाइन विस्तार कार्य का भूमिपूजन
Next Article नगर निगम रायगढ़ एल्डरमैन की जल्द आ सकती है सूची

खबरें और भी है....

एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : सीएम साय
पहली बारिश में डूबा रेलवे अंडरब्रिज, 5 दिन से रास्ता बंद
ढिमरापुर लूटकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, राहगीर से 15 हजार 200 रूपये की थी लूट
‘वीबी जी राम जी लागू’ मजदूरी दर में हुई 13 प्रतिशत की वृद्धि
प्लांट में खपाने जा रहा था 7.5 टन अवैध कबाड़

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?