NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 25 लाख की लागत से अमृत मिशन पाइपलाइन विस्तार कार्य का भूमिपूजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 25 लाख की लागत से अमृत मिशन पाइपलाइन विस्तार कार्य का भूमिपूजन
रायगढ़

25 लाख की लागत से अमृत मिशन पाइपलाइन विस्तार कार्य का भूमिपूजन

lochan Gupta
Last updated: July 2, 2026 1:24 am
By lochan Gupta July 2, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। वार्ड क्रमांक 01 अटल कॉलोनी के नागरिकों को बेहतर एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रू.25 लाख की लागत से अमृत मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन विस्तार कार्य का भूमिपूजन महापौर जीवर्धन चौहान ने सभापति डिग्रीलाल साहू, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित वार्डवासियों के साथ किया। यह पाइपलाइन दाई होटल से अटल आवास कॉलोनी तक बिछाई जाएगी, जिसे राजीव नगर स्थित पानी टंकी से जोड़ा जाएगा। कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति और अधिक सुचारु एवं नियमित हो सकेगी।महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है।पेयजल जैसी आवश्यक सुविधा को लेकर किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अमृत मिशन के तहत शहर में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।सभापति डिग्रीलाल साहू ने कहा कि अटल कॉलोनी के रहवासियों की लंबे समय से बेहतर पेयजल व्यवस्था की मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि पाइपलाइन विस्तार के बाद क्षेत्र के लोगों को नियमित और पर्याप्त पानी मिलेगा तथा उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा।वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी के प्रयासों से शहर में पेयजल, सडक़, नाली सहित विभिन्न विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। उनके मार्गदर्शन में नगर निगम द्वारा जनहित से जुड़े कार्य प्राथमिकता के साथ किए जा रहे हैं, जिससे रायगढ़ के शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार तेजी से हो रहा है।वार्डवासियों ने पाइपलाइन विस्तार कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

You Might Also Like

श्रीमती जेमा प्रधान के एकादश कर्म में शामिल हुए ओपी चौधरी

मोदी की गारंटी व विष्णु सरकार की उपलब्धियों के पूरे हुए 100 दिन : विजय अग्रवाल

अवैध अतिक्रमण पर नगर पंचयात सीएमओ सख्त

शिरडी, शनि सिंघनापुर व त्रयंबकेश्वर तीर्थ यात्रा

सेवा-परमार्थ ही जीवन का असली धर्म-बाबा प्रियदर्शी राम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नपा के नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पार्षदों ने ली गोपनीयता की शपथ
Next Article पुलिस टीम पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : सीएम साय
पहली बारिश में डूबा रेलवे अंडरब्रिज, 5 दिन से रास्ता बंद
ढिमरापुर लूटकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, राहगीर से 15 हजार 200 रूपये की थी लूट
‘वीबी जी राम जी लागू’ मजदूरी दर में हुई 13 प्रतिशत की वृद्धि
प्लांट में खपाने जा रहा था 7.5 टन अवैध कबाड़

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?