NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दो बाघों की खाल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > दो बाघों की खाल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

दो बाघों की खाल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

15 लाख की वन्यजीव तस्करी का हुआ भंडाफोड़

lochan Gupta
Last updated: July 2, 2026 1:22 am
By lochan Gupta July 2, 2026
Share
2 Min Read

पखांजूर। वन्यजीव तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को दो बाघों की खाल के साथ गिरफ्तार किया है। पश्चिम बांदे वन परिक्षेत्र की टीम ने मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर बुधवार देर रात करीब 11 बजे पीवी-78 जनकपुर चौक में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
वन विभाग की टीम ने जब आरोपियों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से दो बाघों की खाल बरामद हुई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार जब्त की गई दोनों खालों की अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी जा रही है। इस बरामदगी के बाद वन विभाग ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार दोनों आरोपी महाराष्ट्र के आहेरी थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। अधिकारियों को आशंका है कि आरोपी किसी बड़े वन्यजीव तस्करी नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। इसी कड़ी में यह भी जांच की जा रही है कि बाघों का शिकार कहां किया गया और खाल को किस स्थान तक पहुंचाने की तैयारी थी। वन विभाग ने जब्त बाघ की खाल को वैज्ञानिक परीक्षण एवं प्रजाति की पुष्टि के लिए रायपुर भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है। यह पूरी कार्रवाई पश्चिम बांदे वन परिक्षेत्र की टीम ने की। वन विभाग के अधिकारियों ने इसे वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ी सफलता बताया है और कहा है कि वन्यजीव तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

You Might Also Like

एनकाउंटर के डर से 50 नक्सलियों ने छोड़ी हिंसा

वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच ने की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी

जन्मदिन की रात आई दर्दनाक मौत

दूध और पनीर की प्रोसेसिंग यूनिट में छापा

दुर्ग में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार के लिए सूर्य रथ की शुरुआत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article वित्त वर्ष २६-२७ की पहली तिमाही में एसईसीएल का रिकॉर्ड प्रदर्शन
Next Article दोहरे लोहे के पिंजरे वाले ट्रैक्टरों के सडक़ पर संचालन पर होगी कार्रवाई

खबरें और भी है....

एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : सीएम साय
पहली बारिश में डूबा रेलवे अंडरब्रिज, 5 दिन से रास्ता बंद
ढिमरापुर लूटकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, राहगीर से 15 हजार 200 रूपये की थी लूट
‘वीबी जी राम जी लागू’ मजदूरी दर में हुई 13 प्रतिशत की वृद्धि
प्लांट में खपाने जा रहा था 7.5 टन अवैध कबाड़

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?