रायगढ़। शहर की अग्रणी सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर के सभी सदस्यगण हर वर्ष रायगढ़ रोटरी ग्रेटर के संस्थापक रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी के विशेष मार्गदर्शन में एक जुलाई को डॉक्टर्स डे का यादगार आयोजन करते हैं। वहीं आज सदस्यों ने 2026-27 के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, सचिव गिरधर खेमका, पूर्व सचिव नयन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष उत्पल जायसवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल के सानिध्य में डॉक्टर्स डे का शानदार आयोजन किया व संजीवनी नर्सिंग होम में डॉ विधानचंद्र राय की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर नमन् किया। वहीं रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी ने डॉक्टर्स डे व सीए डे पर सभी चिकित्सकों व सम्मानीय सीए जनों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
किया गया आत्मीय सम्मान
डॉक्टर्स डे व सीए डे के पावन अवसर पर रोटरी क्लब ग्रेटर के सभी सदस्यों ने शहर के ख्यातिलब्ध चिकित्सक डॉ अरुण केडिया, डॉ आलोक केडिया, डॉ रुचि अग्रवाल, डॉ गौरव अग्रवाल, डॉ रात्रे, डॉ संजय अग्रवाल, डॉ दीपिका मिंज, डॉ रामचरण यादव, डॉ प्रशांत जायसवाल के स्थान पर जाकर गुलदस्ता, शाल, श्रीफल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसी तरह क्लब के सभी सदस्यों ने शहर के सम्मानीय सीए शुभम, सीए अमन अग्रवाल, सीए गुलशन अग्रवाल, सीए प्रियेश अग्रवाल का गुलदस्ता व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। डॉक्टर्स डे व सीए डे कार्यक्रम को भव्य व सफल बनाने में रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी, अध्यक्ष मनीष जायसवाल, सचिव गिरधर खेमका, कोषाध्यक्ष उत्पल जायसवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष नीरज गुप्ता, पूर्व सचिव नयन अग्रवाल, पूर्व सचिव सूरज जायसवाल, प्रो रामजी लाल अग्रवाल, सुप्रसिद्ध आर्टिस्ट मनोज श्रीवास्तव सहित अनेक सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।



