NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: यूटीडी कैंपस की मांग को लेकर एबीव्हीपी ने सौंपा ज्ञापन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > यूटीडी कैंपस की मांग को लेकर एबीव्हीपी ने सौंपा ज्ञापन
रायगढ़

यूटीडी कैंपस की मांग को लेकर एबीव्हीपी ने सौंपा ज्ञापन

lochan Gupta
Last updated: July 2, 2026 1:16 am
By lochan Gupta July 2, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय में यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (यूटीडी) कैंपस की स्थापना को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीव्हीपी) रायगढ़ इकाई ने अपनी आवाज बुलंद की है। इस संबंध में विद्यार्थी परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति विनय चौहान जी से मुलाकात की और उन्हें एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से कुलपति जी को अवगत कराया गया कि विश्वविद्यालय को बने लगभग छह साल बीत चुके हैं। इसके अंतर्गत रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती और जांजगीर-चांपा जैसे चार प्रमुख जिलों के सैकड़ों कॉलेज जुड़े हुए हैं, जहाँ हजारों छात्र-छात्राएं अपनी उच्च शिक्षा की पढ़ाई कर रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में छात्र होने के बावजूद अब तक यहाँ यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (यूटीडी) कैंपस की शुरुआत नहीं हो पाई है, जो कि बेहद चिंता और खेद का विषय है। कैंपस न होने से छात्रों को पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) के सीमित विकल्पों से समझौता करना पड़ रहा है, और रिसर्च (पीएच-डी) व नए अनुसंधानों के लिए अनुकूल माहौल नहीं मिल पा रहा है।
इस पूरे मामले पर छात्रहित को सर्वोपरि रखते हुए माननीय कुलपति विनय चौहान जी ने बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने परिषद के पदाधिकारियों और छात्रों को आश्वस्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस समस्या के समाधान के लिए पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर बात कही कि वे जल्द से जल्द यूनिवर्सिटी (यूटीडी) कैंपस को धरातल पर लाने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे और इसके लिए जो भी जरूरी प्रशासनिक व वित्तीय प्रक्रियाएं हैं, उन्हें तेजी से पूरा कराया जाएगा। इस विषय पर विस्तार से बात रखते हुए आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर मंत्री रुचि मिश्रा ने बताया कि किसी भी विश्वविद्यालय की असली पहचान सिर्फ परीक्षाएं आयोजित कराने से नहीं, बल्कि उत्कृष्ट शिक्षण, अनुसंधान एवं नवाचार के केंद्र के रूप में होती है। आज ञ्जष्ठ कैंपस के अभाव में स्थानीय और ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा व शोध संबंधी सुविधाओं के लिए अन्य बड़े शहरों के संस्थानों पर निर्भर होना पड़ता है, जिससे उनके समय, धन और अवसरों की भारी हानि होती है।
अंचल के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अधिकार यहीं मिलना चाहिए, इसलिए यदि इस महत्वपूर्ण विषय पर समयबद्ध व सकारात्मक पहल नहीं की जाती है, तो छात्रहित में लोकतांत्रिक व चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। इस दौरान ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्र और ्रक्चङ्कक्क के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसकी प्रतिलिपि माननीय राज्यपाल (कुलाधिपति), मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री और वित्त मंत्री को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।

You Might Also Like

हेमकुमारी पटेल को पी.एच.डी की उपाधि

बगैर सूचना के शासकीय कर्मी के निमार्णाधीन मकान में तोडफ़ोड़

क्राईम मीटिंग में सुखा नशा पर अभियान तेज करने के निर्देश, दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व में शांति व्यवस्था पर विशेष जोर

विश्व एड्स दिवस पर जिंदल फाउंडेशन ने किया निशुल्क शिविर का आयोजन

10 साल से फरार स्थायी वारंटी को सीहोर (मध्यप्रदेश) से पकड़ लाई जूटमिल पुलिस

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लेन्धरा मण्डल के कार्यकर्ताओं को दिया डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण
Next Article रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर ने यादगार ढंग से मनाया डॉक्टर्स डे व सीए डे

खबरें और भी है....

एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : सीएम साय
पहली बारिश में डूबा रेलवे अंडरब्रिज, 5 दिन से रास्ता बंद
ढिमरापुर लूटकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, राहगीर से 15 हजार 200 रूपये की थी लूट
‘वीबी जी राम जी लागू’ मजदूरी दर में हुई 13 प्रतिशत की वृद्धि
प्लांट में खपाने जा रहा था 7.5 टन अवैध कबाड़

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?