रायगढ़। शुक्रवार को सुबह ट्रेलर व ट्रक में आमने-सामने जोरदार भिड़त हो गया, जिससे ट्रक का चालक स्टेडिंग में फंस गया, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के बायपास में एसकेएल कंपनी के एक ट्रेलर ने बायपास में सामने से आ रही एक ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों वाहनों के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि ट्रेलर चालक पूरी तरह से सेफ बच गया था, जिससे हादसे के बाद उसने वाहन को मौके पर ही छोडकऱ फरार हो गया। हालांकि ट्रक चालक स्टेयरिंग में ही फंस गया था। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दिया, जिससे पुलिस व 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और चालक को काफी मशक्कत के बाद वाहन से बाहर निकाला और उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। साथ ही इस हादसे से सडक़ जाम हो गया था, जिससे सडक़ के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई थी, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को सडक़ से किराने कर यातायात को बहाल कराया गया। साथ ही पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
ट्रेलर व ट्रक में टक्कर चालक घायल



