NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सरकार बनी किसानों की ताकत- जशपुर में रियायती दरों पर मिल रहे खाद-बीज, खेती हुई आसान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > सरकार बनी किसानों की ताकत- जशपुर में रियायती दरों पर मिल रहे खाद-बीज, खेती हुई आसान
जशपुरनगर

सरकार बनी किसानों की ताकत- जशपुर में रियायती दरों पर मिल रहे खाद-बीज, खेती हुई आसान

खाद, बीज और कृषि ऋ ण की बेहतर व्यवस्था से किसानों को मिल रहा आर्थिक संबल

lochan Gupta
Last updated: June 24, 2026 11:53 pm
By lochan Gupta June 24, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को खेती-किसानी के लिए आवश्यक संसाधन समय पर उपलब्ध कराने की दिशा में जशपुर जिले में प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। जिले में खाद एवं बीज वितरण का कार्य सुचारू रूप से जारी है, जिससे किसानों को कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध हो रहे हैं। इसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है और उनकी खेती की लागत में कमी आने के साथ आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है। जिले की सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को शासन द्वारा निर्धारित रियायती दरों पर खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्तमान में प्रति बोरी यूरिया 266.50 रुपये, डीएपी 1350 रुपये, सुपर फॉस्फेट पाउडर 551 रुपये, सुपर फास्फेट दानेदार 591 रुपये, जिंकेटेड सुपर फॉस्फेट 576 रुपये, टीएसपी 1300 रुपये, एनपीके 1850 से 1990 रुपये, पोटाश 1975 रुपये, नैनो यूरिया 500 एमएल प्रति बोतल 225 रुपए तथा नैनो डीएपी 600 रुपए की निर्धारित दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। जशपुर के महाराजा चौक स्थित सहकारी समिति सहित जिले की विभिन्न समितियों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान खाद एवं बीज लेने पहुंच रहे हैं। किसानों का कहना है कि शासन की इस व्यवस्था से उन्हें खेती के लिए आवश्यक सामग्री आसानी से उपलब्ध हो रही है और बाजार पर निर्भरता भी कम हुई है।
खाद लेने पहुंचे किसान रहमान साह ने बताया कि शासन की इस व्यवस्था से उन्हें खेती में काफी सुविधा मिल रही है। पहले कृषि कार्यों के लिए अतिरिक्त खर्च करना पड़ता था, लेकिन अब उचित दर पर खाद मिलने से आर्थिक बोझ कम हुआ है। उन्होंने कहा कि खेती के लिए अब उन्हें ऋण या ब्याज पर पैसे लेने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। इसी प्रकार सारूडीह के किसान गिरधारी यादव ने बताया कि पहले खाद, बीज और अन्य कृषि सामग्री के लिए विभिन्न दुकानों के चक्कर लगाने पड़ते थे तथा अधिक कीमत चुकानी पड़ती थी। अब सहकारी समितियों के माध्यम से आवश्यक सामग्री आसानी से और उचित मूल्य पर उपलब्ध हो रही है। इससे खेती की लागत कम हुई है और किसानों को आर्थिक राहत मिली है।
जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग द्वारा किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने के साथ-साथ कृषि ऋण, तकनीकी मार्गदर्शन एवं अन्य योजनाओं का लाभ भी दिलाया जा रहा है। शासन की इस पहल से किसानों को खेती के लिए आवश्यक संसाधन समय पर मिल रहे हैं, जिससे खरीफ सीजन की तैयारियां सुचारू रूप से आगे बढ़ रही हैं। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे खाद एवं बीज केवल अधिकृत सहकारी समितियों एवं पंजीकृत विक्रेताओं से ही क्रय करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

You Might Also Like

बच्चों की नियमित उपस्थिति पर प्राचार्य विशेष ध्यान दे : कलेक्टर रोहित व्यास

बगिया समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4933 हे. में होगी सिंचाई : सीएम साय

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात कर लौटी जिले की दो छात्राएं

पुलिस ने पशुओं से भरी पिकअप का पीछा कर 8 नग मवेशियों को तस्करों से बचाया

नव पदस्थ डीआईजी एवं एसएसपी ने अपराध समीक्षा पर अनुविभागवार ली बैठक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक
Next Article अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

खबरें और भी है....

सीएम साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश, जनसुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी-सीएम साय
अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
भारी वाहन की चपेट में आए बाइक सवार पति-पत्नी की मौत
रायगढ़ स्टील इस्पात में फर्नेस ब्लास्ट, 4 घायल
पैसे मांगने की बात पर विवाद पर पहले डंडे से मारा फिर…पत्नी के सिर पर हथौड़ी मारकर उतारा मौत के घाट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश, जनसुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?