NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक
रायगढ़

राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक

जिले के 1.34 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी जीवनरक्षक खुराक

lochan Gupta
Last updated: June 24, 2026 11:53 pm
By lochan Gupta June 24, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। कलेक्टर के निर्देश पर जिले में बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का आयोजन 28 से 30 जून तक किया जाएगा। तीन दिवसीय इस विशेष अभियान के तहत रायगढ़ जिले के शून्य से 5 वर्ष आयु वर्ग के 1 लाख 34 हजार 980 बच्चों को पोलियो वैक्सीन की दो बूंद पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जगत ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को निर्धारित तिथि पर नजदीकी पोलियो बूथ तक अवश्य लेकर आएं और उन्हें पोलियो की खुराक दिलाकर इस राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बी.पी. पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान का शुभारंभ रविवार 28 जून को जिले भर के 1307 पोलियो बूथों पर किया जाएगा। पहले दिन बूथ स्तर पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी, जबकि 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों की पहचान करेंगी जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाए हैं। ऐसे बच्चों को उनके घर पर ही पोलियो वैक्सीन पिलाकर प्रतिरक्षित किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग की व्यापक तैयारी, विशेष क्षेत्रों के लिए बनाई गई मोबाइल टीमें

अभियान के सफल संचालन के लिए जिले के सभी विकासखंडों एवं शहरी क्षेत्रों में खंड चिकित्सा अधिकारियों, प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधकों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा मितानिनों को प्रशिक्षण देकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जा चुके हैं। इसके साथ ही पहुंचविहीन क्षेत्रों, ईंट भ_ों, मेला एवं बाजार स्थलों, मलीन बस्तियों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, साप्ताहिक बाजारों और विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विशेष मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। अभियान के लिए आवश्यक वैक्सीन, बैनर, पोस्टर, प्रपत्र, मार्कर पेन तथा अन्य लॉजिस्टिक सामग्री का वितरण सभी विकासखंडों में पहले ही कर दिया गया है।

1307 बूथ, 25 मोबाइल टीम और 283 पर्यवेक्षक संभालेंगे जिम्मेदारी

राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के दौरान जिले में कुल 1307 पोलियो बूथ, 19 ट्रांजिट टीम, 13 मेला एवं बाजार स्थल टीम, 25 मोबाइल टीम तथा 283 पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे। रविवार 28 जून की सुबह जिला मुख्यालय एवं सभी विकासखंडों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में अभियान का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत ने कहा कि पोलियो उन्मूलन की दिशा में यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है और प्रत्येक अभिभावक की भागीदारी से ही इसे पूर्ण सफलता मिल सकती है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास के परिवारों को भी जागरूक करें और पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलवाएं, ताकि रायगढ़ जिला पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को और मजबूत बना सके।

You Might Also Like

होलिका दहन के बाद रंगोत्सव की तैयारी में जुटे लोग

ड्राइवरों से मारपीट कर ट्रेलर लूटने वाले 7 गिरफ्तार

सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार आज छात्रों को देंगे सफलता के टिप्स

मेला देखकर लौट रहे युवक को आज्ञत वाहन ने कुचला

मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर बुलेट चलाते किशोर पकड़ाया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : सीएम साय
Next Article सरकार बनी किसानों की ताकत- जशपुर में रियायती दरों पर मिल रहे खाद-बीज, खेती हुई आसान

खबरें और भी है....

सीएम साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश, जनसुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी-सीएम साय
अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
भारी वाहन की चपेट में आए बाइक सवार पति-पत्नी की मौत
रायगढ़ स्टील इस्पात में फर्नेस ब्लास्ट, 4 घायल
पैसे मांगने की बात पर विवाद पर पहले डंडे से मारा फिर…पत्नी के सिर पर हथौड़ी मारकर उतारा मौत के घाट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश, जनसुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?