NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महिला की अधजली लाश मामले में प्रेमी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > महिला की अधजली लाश मामले में प्रेमी गिरफ्तार
रायगढ़

महिला की अधजली लाश मामले में प्रेमी गिरफ्तार

तमनार-पूंजीपथरा ब्लांइड मर्डर का हुआ खुलासा, शक की सुई बनी हत्या की वजह

lochan Gupta
Last updated: June 22, 2026 12:04 am
By lochan Gupta June 22, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। पूंजीपथरा पुलिस ने तमनार चौक से पूंजीपथरा पगडंडी मार्ग पर मिली एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला के जली हुई शव के अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार विगत 17 जून को पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के मायाराम सालिकराम क्रेशर के पास एक वृद्ध महिला का शव जली हुई अवस्था में मिला था, जिसके आसपास घसीटने के निशान थे। जिससे पूंजीपथरा पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात आरोपी े खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने मृतका के फोटो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित किया था। इसी दौरान लक्ष्मी कॉलोनी किराए के मकान में रहने वाला इमिलीयूस तिग्गा और एक महिला के कुछ दिनों से गायब होने की जानकारी मिली। वहीं सोशल मीडिया में प्रसारित फोटो और वीडियो देखकर ग्राम बोरो जिला जशपुर से दो युवक थाना पहुंचे, जिन्होने घटनास्थल से बरामद कपड़ों और शव की पहचान अपनी मां मंगरिता एक्का (60 वर्ष) निवासी ग्राम बोरो, जिला जशपुर के रूप में किया। उन्होंने बताया कि मृतिका पूंजीपथरा क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करती थी। इससे पुलिस ने संदेही इमिलीयूस तिग्गा को फरसाबहार जशपुर जिले से हिरासत में पूछताछ किया तो आरोपी ने बताया कि दो वर्ष से एनआर फेरो प्लंाट तुमीडीह में मजदूरी करता था, करीब तीन माह पूर्व उसकी पहचान मां शिवा प्लांट में काम करने वाली मंगरिता एक्का से हुई थी। जिससे दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया और वे पति-पत्नी के तरह पूंजीपथरा के लक्ष्मी कालोनी में किराए के मकान में रह रहे थे। साथ ही आरोपी ने यह भी बताया कि मंगरिता अक्सर उस पर दूसरी पत्नी रखने का शक कर विवाद करती थी। इससे 17 जून को विवाद बढऩे पर मंगरिता एक्का घर जाउंगी कहकर थैला में कुछ कपड़ा, पानी बाटल लेकर निकली। साथ ही इमिलीयूस तिग्गा भी मकान मालिक को दो-तीन के लिए गांव रहे हैँ कहर उसके पीछे-पीछे निकला। रास्ते में दोनों महुआ पेड़ के नीचे बैठकर शराब पी रहे थे, कि पिछली बातों को लेकर फिर से विवाद बढऩे पर इमिलीयूस ने मंगरिता की साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को झाडिय़ों में छिपा दिया और पास के पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीदकर शाम को शव को घसीटकर के्रशर डस्ट के ढेर के पास ले गया और पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
अंधे कत्ल जैसे गंभीर अपराधों में वैज्ञानिक साक्ष्य, तकनीकी विश्लेषण, सोशल मीडिया और मानवीय सूचना तंत्र का उपयोग कर आरेापी को गिरफ्तार किया गया है। उत्कृष्ट कार्य करने वाली पुलिस टीम की सराहना की जाती है।
शशि मोहन सिंह, एसएसपी, रायगढ़

पेट्रोल की बोतल और माचिस बरामद

आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर पुलिस ने उसके मेमोरेंडम पर घटनासमय पहने कपड़े, घटना में प्रयुक्त पेट्रोल की बोतल एवं माचिस बरामद कर आरोपी इमिलीयूस तिग्गा पिता फेदोर तिग्गा उर्फ कादार तिग्गा (45 वर्ष) निवासी अमडीहा थाना फरसाबहार जिला जशपुर को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया है।

जांच टीम में ये रहे शामिल

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं डीएसपी सुशांतो बनर्जी के सुपरविन पर पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक दिलीप बेहरा, पीएसआई मनीष पोया, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, सतीश सिंह, आरक्षक विक्रम कुजूर, विनय तिवारी, विनोद शर्मा, हेमसागर पटेल, नरेन्द्र पैंकरा सहित अन्य की भूमिका रही।

You Might Also Like

अदाणी फाउंडेशन द्वारा सुपा में महिला दिवस का आयोजन

हर गांव को विकास की ओर आगे बढ़ाने के विजन के साथ कार्य कर रही साय सरकार-वित्त मंत्री चौधरी

शांति पूर्ण एवं भव्य शोभा यात्रा हेतु आयोजन समिति ने आभार जताया

कोरिया से मुर्गियां लाने पर रोक बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट

अष्टमी पर्व पर माता महागाौरी की पूजा करने उमड़े श्रद्धालु

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पितृ देवो भव: पिता ही प्रथम गुरु, प्रथम ईश्वर-ओपी
Next Article अकलतरा में आईएसआई स्लीपर सेल का सदस्य गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था संवेदनशील जानकारियां

खबरें और भी है....

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव
अकलतरा में आईएसआई स्लीपर सेल का सदस्य गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था संवेदनशील जानकारियां
महिला की अधजली लाश मामले में प्रेमी गिरफ्तार
पितृ देवो भव: पिता ही प्रथम गुरु, प्रथम ईश्वर-ओपी
चलती ट्रेन से परीक्षार्थी का लैपटॉप व एक साल का नोट्स चोरी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?