NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: झूठी रईसी दिखाकर जीता भरोसा, 8 व्यापारियों से की करोड़ों की ठगी, बाप-बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > झूठी रईसी दिखाकर जीता भरोसा, 8 व्यापारियों से की करोड़ों की ठगी, बाप-बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज
रायगढ़

झूठी रईसी दिखाकर जीता भरोसा, 8 व्यापारियों से की करोड़ों की ठगी, बाप-बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज

lochan Gupta
Last updated: June 22, 2026 12:02 am
By lochan Gupta June 22, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। राजधानी रायपुर और रायगढ़ में रईसी और व्यापारिक रसूख का झांसा देकर करोड़ों की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। रायगढ़ के कालिंदी कुंज निवासी बाप-बेटे की जोड़ी पर आठ व्यापारियों से शक्कर का माल लेकर करीब 2 करोड़ 1 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप है। मामले में रायपुर के खमतराई थाने में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
आरोपियों की पहचान राजेश कुमार अग्रवाल और उनके बेटे शैलेश अग्रवाल के रूप में हुई है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने खुद को बड़े ट्रांसपोर्ट और कोल्ड स्टोरेज व्यवसाय से जुड़ा बताकर व्यापारियों का भरोसा जीता और 16 लाख 34 हजार 700 रुपये की शक्कर उधार मंगवाई, लेकिन भुगतान नहीं किया। पुलिस और शिकायतकर्ताओं के अनुसार, मुख्य आरोपी राजेश कुमार अग्रवाल खुद को एक बड़े ट्रांसपोर्ट और कोल्ड स्टोरेज कारोबारी के रूप में पेश करता था। वह दावा करता था कि उसके पास महावीर ट्रांसपोर्ट और चंदगीराम कोल्ड स्टोरेज जैसी बड़ी कंपनियों का संचालन है। आरोपी ने रायपुर के रामसागरपारा स्थित एक होटल में लंबे समय तक ठहरकर व्यापारियों से संपर्क साधा और खुद को बेहद प्रभावशाली, संपन्न और भरोसेमंद व्यापारी के रूप में प्रस्तुत किया। बातचीत के दौरान वह बड़े ऑर्डर, त्वरित भुगतान और लंबे व्यापारिक संबंधों का लालच देता था।
व्यापारियों को यह भरोसा दिलाया गया कि माल रायगढ़ पहुंचते ही 3–4 दिनों के भीतर पूरा भुगतान कर दिया जाएगा। इसी विश्वास के आधार पर व्यापारियों ने बिना अग्रिम भुगतान के शक्कर की सप्लाई कर दी।

माल पहुंचते ही बदल गई नीयत

शिकायत के अनुसार, जैसे ही माल रायगढ़ पहुंचा, आरोपियों ने भुगतान टालना शुरू कर दिया। पहले बहाने बनाए गए, फिर फोन उठाने बंद कर दिए गए और बाद में व्यापारियों के नंबर ब्लॉक कर दिए गए। यहां तक कि उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप से भी हटा दिया गया। धीरे-धीरे व्यापारियों को एहसास हुआ कि वे एक सुनियोजित धोखाधड़ी का शिकार हो चुके हैं। इसके बाद सभी पीडि़त व्यापारी एकजुट होकर पुलिस के पास पहुंचे।

करोड़ों की ठगी का पूरा हिसाब

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरे फर्जीवाड़े में कुल 8 व्यापारियों से 2,01,36,633 रुपये की शक्कर ली गई, जिनका भुगतान आज तक नहीं किया गया। पीडि़त व्यापारियों में राजधानी ट्रेडर्स (नितेश जैन)-रु. 21,36,792, आरके बंसल एंड कंपनी (रूपक अग्रवाल)- रु. 29,05,600, केएच शुगर (धीरज धुप्पड़)- रु. 15,75,000, वर्धमान ट्रेडिंग, अंबिकापुर (अंकित कुमार तायल)- रु. 46,21,233, तुलश्यन ट्रेडर्स (मदनलाल अग्रवाल)-रु.19,49,410, भगवानदास भोजराज फर्म (अमित छाबडिय़ा)-रु. 22,73,994, बालाजी गुड्स (प्रकाश अग्रवाल)-रु. 30,14,904, सिंघल प्रोविजन (राजेश अग्रवाल)- रु. 16,34,700 इन सभी व्यापारियों ने अलग-अलग मात्रा में शक्कर सप्लाई की थी, लेकिन भुगतान न मिलने पर उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। पीडि़त व्यापारियों की शिकायत के बाद खमतराई थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(5), 318(4) और 60(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार यह मामला योजनाबद्ध आर्थिक अपराध का प्रतीत होता है, जिसमें भरोसा जीतकर बड़ी मात्रा में माल हड़पा गया और फिर संपर्क पूरी तरह तोड़ दिया गया। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है। संभावना है कि वे रायगढ़ या आसपास के क्षेत्रों में छिपे हो सकते हैं। उनके बैंक लेनदेन, व्यापारिक नेटवर्क और संपर्कों की भी जांच की जा रही है।

You Might Also Like

रेत माफिया कुरकुट नदी का कर रहे सीना छलनी

जहर सेवन कर युवक ने दी जान

आज से शुरू होगा बजट सत्र, डॉ. चरणदास की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज

ट्रेनों के परिचालन में सुधार नहीं होने से यात्री हर दिन हो रहे परेशान

मेकाहारा में संख्या अधिक बताकर कम से करा रहे थे काम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विशेष वर्ग की युवती से दुष्कर्म और अपहरण मामले में युवक गिरफ्तार
Next Article चलती ट्रेन से परीक्षार्थी का लैपटॉप व एक साल का नोट्स चोरी

खबरें और भी है....

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव
अकलतरा में आईएसआई स्लीपर सेल का सदस्य गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था संवेदनशील जानकारियां
महिला की अधजली लाश मामले में प्रेमी गिरफ्तार
पितृ देवो भव: पिता ही प्रथम गुरु, प्रथम ईश्वर-ओपी
चलती ट्रेन से परीक्षार्थी का लैपटॉप व एक साल का नोट्स चोरी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?