रायगढ़. फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक माह चलाए जाने वाले विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने 217 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेजा है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान आपरेशन क्लीन हंट चला रही है। जिससे 15 से 20 जून तक चले इस अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों से कुल 217 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इनमें 56 स्थायी वारंट और 161 गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की गई है। अभियान के दौरान थाना जूटमिल की टीम ने सर्वाधिक 31 वारंटों की तामिली करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वहीं जूटमिल पुलिस ने 18 गिरफ्तारी वारंट एवं 13 स्थायी वारंटों का निष्पादन किया। इसी प्रकार थाना छाल की टीम ने कुल 25 वारंटों की तामिली कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जिसमें 18 गिरफ्तारी वारंट एवं 7 स्थायी वारंट शामिल हैं। अन्य थाना क्षेत्रों में भी प्रभावी कार्रवाई की गई। जिसमें थाना धरमजयगढ़ द्वारा 15 गिरफ्तारी वारंट, थाना लैलूंगा एवं खरसिया द्वारा 14-14, थाना कोतवाली एवं भूपदेवपुर द्वारा 11-11, थाना चक्रधरनगर एवं कोतरारोड़ द्वारा 10-10, चौकी खरसिया द्वारा 9, थाना पूंजीपथरा एवं तमनार द्वारा 8-8, थाना कापू द्वारा 6, थाना घरघोड़ा द्वारा 5 तथा थाना पुसौर द्वारा 4 गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की गई। स्थायी वारंटों के निष्पादन में थाना चक्रधरनगर द्वारा 7, थाना कोतवाली द्वारा 6, थाना घरघोड़ा, कापू एवं तमनार द्वारा 3-3 तथा थाना धरमजयगढ़, भूपदेवपुर एवं पुसौर द्वारा 2-2 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है।
आपरेशन क्लीन हंट के तहत 217 वारंटी गिरफ्तार



