NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पुसौर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पुसौर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास
रायगढ़

पुसौर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास

योग से गूंजा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर

lochan Gupta
Last updated: June 21, 2026 11:56 pm
By lochan Gupta June 21, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। भारत सरकार के निर्देश एवं छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार विकासखंड पुसौर में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। विकासखंड स्तरीय इस कार्यक्रम का आयोजन शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुसौर के प्रांगण में किया गया, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का वातावरण योग, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और उल्लास के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।
योग कार्यक्रम में योग साधक एवं संचालक अभिनव स्कूल के अक्षय सतपथी के मार्गदर्शन तथा राज्य स्तरीय प्रशिक्षित मास्टर प्रशिक्षक बेनी उरांव के निर्देशन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योगाभ्यास के दौरान खड़े होकर, बैठकर तथा लेटकर किए जाने वाले अनेक महत्वपूर्ण आसनों का प्रदर्शन और अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों ने वृक्षासन, त्रिकोणासन, पद्मासन, वज्रासन, भुजंगासन, हलासन, पवन मुक्तासन एवं शवासन सहित कई योग मुद्राओं का अभ्यास किया। इसके साथ ही अनुलोम-विलोम, कपालभाति और अन्य प्राणायाम तकनीकों के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उपाय भी बताए गए। प्रशिक्षकों ने योग के वैज्ञानिक महत्व एवं दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला।

हंसी, संगीत और प्रेरणा के साथ दिया गया स्वस्थ जीवन का संदेश

कार्यक्रम को रोचक एवं प्रेरणादायक बनाने के लिए योग साधक एवं व्याख्याता सुधीर शर्मा ने अपने हास्यपूर्ण अंदाज में उपस्थित लोगों को हंसाकर तनावमुक्त रहने का संदेश दिया। उन्होंने रावण के अभिनय के माध्यम से भी लोगों का मनोरंजन करते हुए जीवन में सकारात्मकता बनाए रखने की प्रेरणा दी। वहीं योग साधक अक्षय सतपथी ने ‘बारहखड़ी’ की अनूठी शैली के माध्यम से उपस्थित लोगों को हंसने और खुश रहने की कला समझाई। मास्टर प्रशिक्षक बेनी उरांव ने स्वयं गीत गाकर योगाभ्यास कराया, जिससे पूरा वातावरण ऊर्जा और उत्साह से भर गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने योग के साथ-साथ आनंद और मनोरंजन का भी भरपूर अनुभव प्राप्त किया।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया नियमित योग अपनाने का आह्वान

कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी भुवनेश्वर पटेल ने उपस्थित सभी लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और आत्मविश्वास भी प्रदान करता है। मोहित सतपथी ने योग के विविध लाभों का उल्लेख करते हुए सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया तथा शांति मंत्र के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का समापन हुआ। नोडल अधिकारी एवं व्यायाम शिक्षक जितेंद्र साहू द्वारा सभी उपस्थितजनों को स्वादिष्ट चना वितरित किया गया। इस अवसर पर जैमिनी गुप्ता, डिग्री लाल पाइक, घनश्याम पटेल, विजय महाना, भरत षडंगी, संतोष यादव, ललित साहू, विकास होता, अविनाश गुप्ता, वरुण महाना, मंगल साव, श्रवण नायक, अमरबेली केरकेट्टा, प्राचार्यगण, प्रभारी प्राचार्य, व्याख्याता, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो के जिला प्रमुख बने रामनंदन यादव

भूपेन्द्र किशोर वैष्णव एवं बबलू उर्फ यमराज साहू हुए जिला बदर

रायगढ़ कल्चरल मीट अप ‘का भव्य समापन’ युवा कलाकारों ने बिखेरा जलवा

बाइक से शराब की तस्करी करते दो पकड़ाए

बेहतर ट्रेंनिग से आसान होगा निर्वाचन कार्य : एडीएम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Next Article आपरेशन क्लीन हंट के तहत 217 वारंटी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव
अकलतरा में आईएसआई स्लीपर सेल का सदस्य गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था संवेदनशील जानकारियां
महिला की अधजली लाश मामले में प्रेमी गिरफ्तार
पितृ देवो भव: पिता ही प्रथम गुरु, प्रथम ईश्वर-ओपी
चलती ट्रेन से परीक्षार्थी का लैपटॉप व एक साल का नोट्स चोरी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?