NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सोगड़ा आश्रम बना ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य का सहारा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > सोगड़ा आश्रम बना ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य का सहारा
छत्तीसगढ़

सोगड़ा आश्रम बना ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य का सहारा

नि:शुल्क होम्योपैथिक शिविर में 73 मरीजों का हुआ उपचार

lochan Gupta
Last updated: June 21, 2026 11:47 pm
By lochan Gupta June 21, 2026
Share
2 Min Read

नारायणपुर। ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में ब्रह्मनिष्ठालय सोगड़ा आश्रम लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बाबा भगवान राम ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा गुरूपद संभव राम के पावन मार्गदर्शन में रविवार को आश्रम परिसर में एक दिवसीय नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य का लाभ सोगड़ा सहित आसपास के गांवों से पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों ने उठाया। शिविर का शुभारंभ सुबह 9 बजे परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के तैलचित्र के समक्ष पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुआ। वाड्रफनगर से पहुंचे सुप्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मरीजों का उपचार प्रारंभ किया। इस दौरान गुमला से आए सहयोगी श्री अजय सिन्हा ने भी चिकित्सा व्यवस्था को सुचारू बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सुबह से शाम 5:30 बजे तक चले शिविर में कुल 73 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे ग्रामीणों को विशेषज्ञ परामर्श देने के साथ-साथ आश्रम की ओर से नि:शुल्क होम्योपैथिक दवाइयां भी वितरित की गईं। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे दूरस्थ क्षेत्रों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। आश्रम प्रबंधन ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता को देखते हुए इस सेवा अभियान को निरंतर जारी रखा जाएगा। इसी क्रम में अगला नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर 12 जुलाई 2026, रविवार को आयोजित किया जाएगा। उपचार अथवा परामर्श के इच्छुक मरीज निर्धारित तिथि पर सीधे आश्रम पहुंचकर लाभ ले सकते हैं तथा आवश्यक जानकारी दूरभाष के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं। शिविर के सफल समापन पर आश्रम परिवार, स्थानीय नागरिकों एवं लाभान्वित मरीजों ने चिकित्सक दल का आभार व्यक्त करते हुए इस जनसेवा अभियान को निरंतर जारी रखने की अपेक्षा जताई।

You Might Also Like

2.368 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

टुंडरी विद्यालय में गणतंत्र दिवस की धूम, शिक्षकों और विद्यार्थियों का सम्मान

ई कुबेर सिस्टम से लगा विकास कार्यों में ब्रेक

चराईडाँड़-बतौली मार्ग पर बड़ा सवाल- गार्डवाल टूटा या तोड़ा गया

नक्सली लीडर हिड़मा के गांव जाएंगे अमित शाह!

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article करें योग रहें निरोग : मंत्री राजेश अग्रवाल
Next Article मुख्यमंत्री ने कुनकुरी में जनकल्याण शिविर का अवलोकन किया

खबरें और भी है....

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव
अकलतरा में आईएसआई स्लीपर सेल का सदस्य गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था संवेदनशील जानकारियां
महिला की अधजली लाश मामले में प्रेमी गिरफ्तार
पितृ देवो भव: पिता ही प्रथम गुरु, प्रथम ईश्वर-ओपी
चलती ट्रेन से परीक्षार्थी का लैपटॉप व एक साल का नोट्स चोरी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?