NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायपुर कोर्ट से फर्जी वकील गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > रायपुर कोर्ट से फर्जी वकील गिरफ्तार
रायपुर

रायपुर कोर्ट से फर्जी वकील गिरफ्तार

६ आधार व आईडी कार्ड बरामद, गैंग के 5 फरार सदस्यों की तलाश में जुटी पुलिस

lochan Gupta
Last updated: June 21, 2026 11:46 pm
By lochan Gupta June 21, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर के जिला न्यायालय परिसर से एक कथित फर्जी वकील को गिरफ्तार किया गया है। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं की सतर्कता के चलते आरोपी की पहचान उजागर हुई, जिसके बाद उसे सिविल लाइन थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। शुरुआती जांच में मामले से जुड़े कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 से 5 संदिग्ध आधार कार्ड सहित कई पहचान पत्र बरामद किए गए हैं। वहीं, इस मामले में किसी संगठित गिरोह के सक्रिय होने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी से जुड़े पांच अन्य सदस्य फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। मामले में पूरे नेटवर्क की जांच जारी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक आरोपी कोर्ट परिसर में वकील बनकर आने-जाने वाले लोगों से संपर्क कर रहा था। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर अधिवक्ताओं ने उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान वह बार-बार अपनी पहचान बदलकर बताने लगा। कभी उसने खुद को हरीश डहरिया बताया, तो कभी मनीष कुर्रे के नाम से परिचय देने की कोशिश की। उसके जवाबों में लगातार विरोधाभास मिलने पर अधिवक्ताओं का संदेह और गहरा गया, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 4 से 5 संदिग्ध आधार कार्ड समेत कई पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद किए गए। वहीं, अब पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद दस्तावेज असली हैं या फर्जी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था और इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।
बताया जा रहा है कि आरोपी किसी क्लाइंट का काम कराने के नाम पर कोर्ट परिसर पहुंचा था, जब संबंधित काम नहीं हो सका, तो क्लाइंट ने परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान अधिवक्ताओं की नजर आरोपी पर पड़ी। उसके व्यवहार और गतिविधियों पर संदेह होने पर वकीलों ने उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी के जवाब संदिग्ध पाए गए, जिसके बाद उसके कथित फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया। बार एसोसिएशन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में इस मामले में एक संगठित गिरोह के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी से जुड़े पांच अन्य सदस्य फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी कब से कोर्ट परिसर में सक्रिय था और उसने अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच जारी है।

You Might Also Like

समृद्ध, संगठित और शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला : सीएम साय

सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप

वैष्णव ब्राह्मण समाज का रहा है गौरवशाली इतिहास-सीएम साय

एमपी से देसी कट्टा बेचने रायपुर पहुंचे बदमाश

कपड़े उतारकर रायपुर निगम के बाहर बैठा कांग्रेस पार्षद

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रेलवे में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
Next Article जहां संस्कार, शिक्षा और स्वास्थ्य का हुआ अद्भुत संगम

खबरें और भी है....

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव
अकलतरा में आईएसआई स्लीपर सेल का सदस्य गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था संवेदनशील जानकारियां
महिला की अधजली लाश मामले में प्रेमी गिरफ्तार
पितृ देवो भव: पिता ही प्रथम गुरु, प्रथम ईश्वर-ओपी
चलती ट्रेन से परीक्षार्थी का लैपटॉप व एक साल का नोट्स चोरी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?