NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: योग दिवस पर एनटीपीसी लारा में योगाभ्यास शिविर का आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > योग दिवस पर एनटीपीसी लारा में योगाभ्यास शिविर का आयोजन
रायगढ़

योग दिवस पर एनटीपीसी लारा में योगाभ्यास शिविर का आयोजन

lochan Gupta
Last updated: June 21, 2026 11:41 pm
By lochan Gupta June 21, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। पूरे विश्व के साथ जुड़ते हुए एनटीपीसी लारा परियोजना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। योग शिविर का उद्घाटन सुभाष ठाकुर परियोजना प्रमुख एवं श्रीमती रेखा ठाकुर, अध्यक्षा, प्रेरिता महिला समिति द्वारा किया गया। इस वर्ष की योग दिवस की थीम है स्वस्थ आयु के लिए योग। इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्री ठाकुर ने बढ़ते उर्म के साथ हम कैसे स्वस्थ रह सकें इस पर इस साल के थीम दर्शाता है। इस अवसर पर अनुभवी योग प्रशिक्षक के तत्वाधान में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। श्रीमती रेखा ठाकुर ने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। नियमित योगाभ्यास तनाव को कम करने, कार्यक्षमता बढ़ाने तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाने में सहायक होता है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन देश और दुनिया में व्यापक स्तर पर किया गया, जिसमें लोगों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित रूप से योग करने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने का संकल्प लिया। योग दिवस का यह आयोजन स्वास्थ्य, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता का प्रेरणादायक उदाहरण बना।

You Might Also Like

जमीन छोड़ कर जुबानी जंग पर अटकी चुनावी राजनीति

आर.एल. हॉस्पिटल में 2 को साइटिका स्पेशिलिस्ट डॉ हर्षित गोयनका रहेंगे उपलब्ध

शहर के ईरानी मोहल्ले में न सडक़ है, न स्ट्रीट लाईट

एनटीपीसी लारा द्वारा किसानो को पोषण वाटिका हेतु पौधा वितरण

अमित शाह के रोड शो को एतिहासिक बनाने की तैयारी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विवेकानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम
Next Article जिंदल स्टील में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

खबरें और भी है....

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव
अकलतरा में आईएसआई स्लीपर सेल का सदस्य गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था संवेदनशील जानकारियां
महिला की अधजली लाश मामले में प्रेमी गिरफ्तार
पितृ देवो भव: पिता ही प्रथम गुरु, प्रथम ईश्वर-ओपी
चलती ट्रेन से परीक्षार्थी का लैपटॉप व एक साल का नोट्स चोरी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?