NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विप्र परिवार द्वारा आयोजित सुंदरकांड पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > विप्र परिवार द्वारा आयोजित सुंदरकांड पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
रायगढ़

विप्र परिवार द्वारा आयोजित सुंदरकांड पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

lochan Gupta
Last updated: June 15, 2026 12:04 am
By lochan Gupta June 15, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। अपने सुख-दु:ख के साथी के रूप में समाज सेवा और धार्मिक आयोजनों के लिए प्रसिद्ध विप्र परिवार द्वारा प्रतिमाह आयोजित किए जाने वाले सुंदरकांड पाठ की श्रृंखला में इस माह भी भव्य आयोजन संपन्न हुआ। शनिवार, 13 जून को रायगढ़ नगर स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय के समीप खर्रा घाट रामेश्वरम धाम में संध्या 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया। कार्यक्रम में नगर के सैकड़ों विप्र बंधुओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर भगवान श्रीराम और संकटमोचन हनुमान जी की आराधना की। कार्यक्रम का आयोजन हर माह की भांति विप्र परिवार के अध्यक्ष सुरेश कुमार दुबे के नेतृत्व एवं अध्यक्षता में किया गया। सुंदरकांड पाठ के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड का पाठ किया तथा समाज, राष्ट्र एवं संपूर्ण विश्व के कल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और हनुमान जी के जयकारों से रामेश्वरम धाम गुंजायमान होता रहा।

श्रद्धा से किया सुन्दरकांड का पाठ

विप्र परिवार के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन द्वारा प्रत्येक माह सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाता है, जिसका उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना का प्रसार करना, आपसी भाईचारे को मजबूत बनाना तथा लोगों को आध्यात्मिक मार्ग से जोडऩा है। उन्होंने कहा कि सुंदरकांड का पाठ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा, आत्मबल और सामाजिक एकता का माध्यम भी है। इससे लोगों के मन में धर्म, संस्कार और सेवा की भावना मजबूत होती है।वहीं उपस्थित श्रद्धालुओं ने कहा कि भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी को समर्पित सुंदरकांड का पाठ जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करने और मानसिक शांति प्रदान करने वाला माना जाता है। इसी विश्वास के साथ सभी ने सामूहिक रूप से पाठ में भाग लिया और विश्व कल्याण, मानवता की रक्षा तथा समाज में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

श्रद्धालुओं को किया गया है प्रसाद वितरण

कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन की सफलता पर विप्र परिवार विप्र परिवार के अध्यक्ष सुरेश कुमार दुबे  ने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगामी माह में भी इसी प्रकार अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता की अपील की। पूरे आयोजन ने धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करने का संदेश दिया।

इनकी रही उपस्थिति

वहीं इस अवसर पर समाज के अनेक प्रतिष्ठित विप्रजन उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से भानु प्रताप मिश्र, विनय कुमार मिश्रा, पिंटू दुबे, ऋषिकांत पाण्डेय, अनुदीप मिश्रा, नागेश दुबे, सुशील पाण्डेय, अजय तिवारी, विजय दुबे, अनुज शुक्ला, अवधमणि तिवारी, सुनील शुक्ला, बब्लू मिश्रा, दीपक उपाध्याय, प्रेम मिश्रा, कालिका पाण्डेय, पुष्पेन्द्र तिवारी, पप्पू मिश्रा, आशीष तिवारी, एम. पी. मिश्रा, अनिल दुबे, गिरी बाबा, पंकज मिश्रा, पवन पाण्डेय, चन्द्रशेखर पाण्डेय, जगदीश शरण द्विवेदी, संजय पाण्डेय, राजकुमार मिश्रा, राघव मिश्रा, राममुनी तिवारी, वेद प्रकाश पाण्डेय, अरुण दीक्षित, अंकित त्रिपाठी, आशीष कुमार तिवारी तथा रामाकांत त्रिपाठी सहित शहर के सैकड़ों गणमान्य विप्र जनों की उपस्थित रही।

You Might Also Like

जेसीआई रायगढ़ सिटी का मिडकॉन इवेंट होटल श्रेष्ठ में हुआ शानदार आयोजन

पत्नी पर हसिया से प्राणघातक हमला

विधवा महिला से 7 लाख की ऑन लाईन ठगी

धान खरीदी की शुरुआत को लेकर उपार्जन केंद्रों में तैयारियां तेज

जन विकास कार्य मेरी सर्वोपरि प्राथमिकता : ओपी चौधरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विश्व रक्तदाता दिवस स्काई एलॉयज एंड पावर में गरिमापूर्ण शिविर का आयोजन रक्तदाताओं को मिला सम्मान
Next Article भाजयुमो की प्रथम परिचयात्मक बैठक संपन्न

खबरें और भी है....

विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता-सीएम साय
रिटायर्ड टीचर के गले से सरे बाजार में सोने का चैन पार
विचाराधीन बंदी की मौत के मामले में दूसरे दिन भी हंगामा
फर्जी दस्तावेज के आधार पर बन रहे थे ड्राइविंग लाइसेंस
घर में घुसकर मारपीट, तीन बदमाश गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?