NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायगढ़ जेल में बंदी की संदिग्ध मौत की न्यायिक जांच व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो: शाखा यादव
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रायगढ़ जेल में बंदी की संदिग्ध मौत की न्यायिक जांच व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो: शाखा यादव
रायगढ़

रायगढ़ जेल में बंदी की संदिग्ध मौत की न्यायिक जांच व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो: शाखा यादव

lochan Gupta
Last updated: June 15, 2026 12:02 am
By lochan Gupta June 15, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। विगत दिवस 10 जून को कोतरा रोड थाना अंतर्गत ग्राम नवापारा निवासी संजय बघेल पिता प्यारे लाल बघेल को तथाकथित शराब बेचने के मामले पर एक पुलिस कर्मी द्वारा गिरफ्तार कर कार्रवाई करते हुए जेल निरुद्ध किया गया था,जेल में निरुद्ध बंदी संजय बघेल को दो दिन बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया और दो चार घंटे के उपचार के दौरान अचानक उसकी मृत्यु हो जाने की घटना होना जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली और व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर रहे हैं।
मृतक के परिजनों का कहना है कि जब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था तब संजय बघेल पूरी तरह से स्वस्थ था पर अचानक जेल में उसके साथ क्या हुआ जिसके कारण उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया और कुछ ही घंटे के इलाज के बाद मौत हो गई,संजय बघेल के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के मरच्यूरी में मृतक संजय को देखने जाने से पुलिस द्वारा रोका जाना ,और मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान देखा जाना , इससे परिजनों को आशंका है कि जेल के अंदर संजय के साथ मारपीट जैसी कोई अप्रिय घटना हुई है जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
शाखा यादव ने कहा कि जेल में निरुद्ध बंदी के साथ मारपीट की आशंका जताए जाने के बाद पूरे मामले की निष्पक्ष एवं न्यायिक जांच की आवश्यकता है।
जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले माह भी रायगढ़ जेल में निरुद्ध एक अन्य बंदी की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हुई थी, लेकिन उस मामले की सच्चाई आज तक सामने नहीं आ सकी और मामला धीरे-धीरे दब गया। अब लगातार दूसरी बार जेल में बंद व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में अस्पताल में भर्ती किया गया और मौत होना बेहद चिंताजनक है और इससे जेल प्रशासन की व्यवस्था और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि जब कोई व्यक्ति न्यायिक अभिरक्षा में होता है, तब उसकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होती है। ऐसे में लगातार बंदियों की संदिग्ध मौतें कई प्रकार के संदेह को जन्म देती है और यह संकेत देती हैं कि कहीं न कहीं व्यवस्था में गंभीर खामियां हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। यदि मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं और परिजन मारपीट की आशंका जता रहे हैं, तो मामले को सामान्य घटना मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
यहां एक उल्लेखनीय बात भी पता चल रही है कि मृतक संजय बघेल की दो छोटी-छोटी बच्चियाँ हैं जिनमें से एक बच्ची बाल हृदय रोग से ग्रसित है उसके इलाज कराने के लिए पैसे के इंतजाम में लगा हुआ था पर अब उसके मृत्यृ से परिवार बेसहारा हो गया।

You Might Also Like

शरद पूर्णिमा पर निभाई जाएगी सैकड़ों वर्ष पुरानी परम्परा

भैंस की दलदल में फंसकर हुई मौत

डेंगू नियंत्रण के लिए मैदान पर उतरे कलेक्टर

सडक़ हादसे में बुजुर्ग की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

गांव की स्नेहा पण्डा ने रचा इतिहास, 10वीं में 97.6 अंक किया अपने नाम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रोडोपाली मंडल में भाजयुमो की पहली बैठक संपन्न
Next Article टुण्डरी वन नाका में अवैध वसूली के आरोपों से सनसनी

खबरें और भी है....

विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता-सीएम साय
रिटायर्ड टीचर के गले से सरे बाजार में सोने का चैन पार
विचाराधीन बंदी की मौत के मामले में दूसरे दिन भी हंगामा
फर्जी दस्तावेज के आधार पर बन रहे थे ड्राइविंग लाइसेंस
घर में घुसकर मारपीट, तीन बदमाश गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?