NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अवैध बोर खनन करते हुए सुमित्रा बोरवेल की मशीन जब्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अवैध बोर खनन करते हुए सुमित्रा बोरवेल की मशीन जब्त
रायगढ़

अवैध बोर खनन करते हुए सुमित्रा बोरवेल की मशीन जब्त

lochan Gupta
Last updated: June 15, 2026 12:00 am
By lochan Gupta June 15, 2026
Share
2 Min Read

घरघोड़ा। भीषण गर्मी और लगातार गिरते भू-जल स्तर के बीच प्रशासन ने अवैध बोर खनन करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। घरघोड़ा तहसील के ग्राम रायकेरा में अवैध रूप से बोर खनन की सूचना पर तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की और सुमित्रा बोरवेल के वाहन को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी।
जिले में जल संकट को देखते हुए नए बोरवेल खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद कुछ लोग नियमों को दरकिनार कर भू-जल दोहन में लगे हुए हैं। ग्राम रायकेरा में भी प्रतिबंध के बावजूद बोर खनन किए जाने की सूचना मिलने पर प्रशासन हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
वर्तमान में क्षेत्र भीषण गर्मी की चपेट में है और भू-जल स्तर लगातार नीचे जा रहा है। ऐसे समय में जल संरक्षण को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि प्रतिबंध अवधि में किसी भी प्रकार का नया बोरवेल नहीं खोदा जाएगा। इसके बावजूद सुमित्रा बोरवेल द्वारा किए जा रहे अवैध खनन प्रयास पर कार्रवाई कर प्रशासन ने सख्त संदेश दिया है कि नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए अवैध खनन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने की मांग की है। तहसीलदार की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में भू-जल संरक्षण को लेकर प्रशासन की गंभीरता साफ नजर आई है।

You Might Also Like

सम्मान, संवेदना और उपलब्धियों का स्वर्णिम संगम

सरस्वती शिशु मंदिर राजीव नगर रायगढ़ में महर्षि वेदव्यास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई

बैंकों की सुरक्षा परखने पुलिस चला रही विशेष अभियान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुसौर विकासखंड की शिक्षिकाएं कौशल्या चौधरी के हाथों हुईं सम्मानित

यलो अलर्ट जारी, जिले में घने कोहरे के साथ ठंड

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रक्तदान का संकल्प कर बचाए जीवन-ओपी
Next Article स्व. वशिष्ठ यादव की पुण्यतिथि पर सेवा के संकल्प के साथ शरबत वितरण

खबरें और भी है....

विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता-सीएम साय
रिटायर्ड टीचर के गले से सरे बाजार में सोने का चैन पार
विचाराधीन बंदी की मौत के मामले में दूसरे दिन भी हंगामा
फर्जी दस्तावेज के आधार पर बन रहे थे ड्राइविंग लाइसेंस
घर में घुसकर मारपीट, तीन बदमाश गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?