NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: स्टील-फैक्ट्री में बाल-श्रम निषेध दिवस पर एक्शन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > स्टील-फैक्ट्री में बाल-श्रम निषेध दिवस पर एक्शन
रायपुर

स्टील-फैक्ट्री में बाल-श्रम निषेध दिवस पर एक्शन

9 बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, संचालक-ठेकेदार समेत कईयों पर एफआईआर की तैयारी

lochan Gupta
Last updated: June 13, 2026 11:48 pm
By lochan Gupta June 13, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर रायपुर जिले में बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। खमतराई थाना क्षेत्र स्थित मारुति नंदन स्ट्रक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड यूनिट-02 में संयुक्त टीम ने निरीक्षण के दौरान जोखिमपूर्ण कार्य में लगे 9 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिला बाल संरक्षण इकाई, श्रम विभाग, पुलिस विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन की संयुक्त टीम ने 12 जून को प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। जांच के दौरान बच्चों से श्रम कराए जाने की पुष्टि होने पर उन्हें तत्काल वहां से मुक्त कराया गया। जिला प्रशासन की ओर से 1 जून से 30 जून 2026 तक बाल श्रम उन्मूलन और बच्चों के अधिकारों के संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के कई औद्योगिक, व्यावसायिक और अन्य प्रतिष्ठानों में लगातार निरीक्षण और सघन जांच की जा रही है।
मुक्त कराए गए सभी बच्चों को नियमानुसार बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। साथ ही उनके पुनर्वास, परामर्श, शिक्षा और संरक्षण से जुड़ी आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही है, ताकि उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। जिला प्रशासन ने बाल श्रम कराने वाले प्रतिष्ठान संचालकों को कानून के प्रावधानों की जानकारी देते हुए कड़ी चेतावनी दी है। मामले में किशोर न्याय अधिनियम, बालक-किशोर श्रम अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता और अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम की अलग-अलग धाराओं के तहत कार्रवाई की तैयारी की गई है। प्रशासन की ओर से प्रतिष्ठान के संचालक, प्रबंधक, ठेकेदार और अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ खमतराई थाना में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया है। जिला बाल संरक्षण इकाई ने आमजन से अपील की है कि कहीं भी बच्चों से मजदूरी कराए जाने की जानकारी मिलने पर तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या संबंधित विभाग को सूचना दें।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री साय ‘पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार’ कार्यक्रम में हुए शामिल

सेक्स रैकेट का शक : 6 युवतियां सहित बुजुर्ग गिरफ्तार, कॉलोनी के लोगों ने किया बवाल

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सुगमता से हो रही धान की खरीदी

सचिन पायलट के कार्यक्रम में बेकाबू हुई भीड़, हिलने लगा था मंच

सीएम साय ने अरुण जेटली की जयंती व कुशाभाऊ ठाकरे, सुंदर लाल पटवा की पुण्यतिथि तथा पर उन्हें नमन किया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ग्राम पंचायत ठुसेकेला ‘गोरपार’ में स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर जनजागरूकता अभियान आयोजित
Next Article एनएच-30 किनारे होटल-ढाबों पर पुलिस की सख्ती

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सतत प्रयासों से साकार हुआ दशकों पुराना सपना, इतिहास में पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुरांचल
जेल में बंद निरुद्ध बंदी की अस्पताल में संदिग्ध मौत
डीएमएफ मद से लैलूंगा व धरमजयगढ़ को 12.14 करोड़ रुपए की सौगात
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में गायत्री मंत्र, सरस्वती वंदना अनिवार्य
स्व. जगदीश महंत को जिपं अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सतत प्रयासों से साकार हुआ दशकों पुराना सपना, इतिहास में पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुरांचल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?