NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गरीबों की शादी में ‘डाका’!…… कन्या विवाह योजना को निगल गई कमीशनखोरी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > गरीबों की शादी में ‘डाका’!…… कन्या विवाह योजना को निगल गई कमीशनखोरी
सारंगढ़

गरीबों की शादी में ‘डाका’!…… कन्या विवाह योजना को निगल गई कमीशनखोरी

महिला बाल विकास विभाग में 15 लाख की चाशनी

lochan Gupta
Last updated: June 13, 2026 11:46 pm
By lochan Gupta June 13, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़। गरीबों एवं जरूरतमंदों के घर बसाने वाली मुख्य मंत्री कन्या विवाह योजना को सारंगढ़ का महिला बाल विकास विभाग भ्रष्टाचार की चाशनी में डुबोकर डकार गया है। टेंट से लेकर खाने और शादी के सामान तक में ऐसी नग्न कमीशनखोरी की गई कि वर-वधू के परिजनों को खुशियों के मंडप में आक्रोशित होना पड़ा। इस महा घोटाले की गूंज जब राजधानी रायपुर पहुंची, तो विशेष जांच टीम ने सारंगढ़ पहुंचकर विभाग की कुंडली खंगाल डाली जांच पूरी होते ही अब भ्रष्ट अधिकारियों की कुर्सी डोलने लगी है व महकमे में हडक़ंप मच गया है। दस्तावेजों से सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि 10 फरवरी व 8 मई को सारंगढ़ में हुए सामूहिक विवाह आयोजनों में नियमों को ताक पर रख दिया गया। लगभग 15 लाख रुपये के टेंट, भोजन और विवाह सामग्री की खरीदी के लिए न तो कोई क्रय समिति बनाई गई और न ही नियमानुसार मार्केट से कोटेशन मंगाए गए। अधिकारियों ने अपनी जेबें गर्म करने के चक्कर में मनमानी करते हुए अपने चहेते ठेकेदारों और फर्मों को उपकृत कर दिया।
शिकायतकर्ता सोम देव कुमार व माधव सिंह ने विभाग की इस मनमानी के खिलाफ सीधे महिला एवं बाल विकास विभाग के राज्य सचिव (रायपुर) को मोर्चा खोलते हुए बिंदुवार शिकायत भेजी थी। आरोप है कि – शादी में जो सामान बांटे गए, वे इस कदर स्तरहीन और कबाड़ थे की शादी की पवित्रता मखौल बनकर रह गई। अफसरों की इस कमीशनखोरी के कारण वर-वधू के परिवारों में भारी नाराजगी, आक्रोश था। मामले की गंभीरता को देखते हुए 10 जून को रायपुर से आई विशेष जांच टीम ने कार्यालय जिला कार्यक्रमअधिकारी में डेरा डाला। शिकायत कर्ताओं को नोटिस जारी कर बयान दर्ज किए गए और जांच प्रतिवेदन (रिपोर्ट) सील कर दी गई है। जांच टीम के लौटते ही विभाग के बड़े अफसरों पर निलंबन की तलवार लटक गई है। सूत्र बताते हैं कि – अपनी चमड़ी बचाने व कार्रवाई से भागने के लिए जिला स्तर के एक रसूखदार साहब इन दिनों जनता की फाइलें छोड़, राज नेताओं के बंगलों की परिक्रमा करने और पैर पकडऩे में जुटे हुए हैं। अब देखना यह है कि क्या शासन इन भ्रष्टाचारियों पर सीधे हथौड़ा चलाता है, या फिर नेताओं की शरण में गए इन कमीशन खोरों को अभय दान मिल जाता है।

You Might Also Like

गौतम की 23 वीं कृति रत्ना – तुलसी दाम्पत्य विमोचित

तीनों विकासखंड ने प्रदेशाध्यक्ष संजय पांडे का किया अभिनंदन

सरसीवां पुलिस द्वारा शराब कोचियो, विक्रेताओ पर की कार्यवाही

संचालक जितेन्द्र शुक्ला ने जल जीवन मिशन के कार्यों का समीक्षा किया

संग्रहण केंद्रों से शेष धान का उठाव शीघ्र करें : कलेक्टर डॉ. कन्नौजे

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article समीक्षा बैठक में सचिव के अशोभनीय कृत्य से बवाल
Next Article राघव ने लगातार तीसरी बार जीती राज्य स्तरीय अबेकस चैंपियनशिप

खबरें और भी है....

डॉ. शैलजा सक्सेना का लेख- ‘प्रवासी कथेतर साहित्य’ की समीक्षा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सतत प्रयासों से साकार हुआ दशकों पुराना सपना, इतिहास में पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुरांचल
जेल में बंद निरुद्ध बंदी की अस्पताल में संदिग्ध मौत
डीएमएफ मद से लैलूंगा व धरमजयगढ़ को 12.14 करोड़ रुपए की सौगात
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में गायत्री मंत्र, सरस्वती वंदना अनिवार्य

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
डॉ. शैलजा सक्सेना का लेख- ‘प्रवासी कथेतर साहित्य’ की समीक्षा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?