NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सीएम साय ने कहा- 9 हजार 500 करोड़ के निवेश संबंधी हुए एमओयू
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > सीएम साय ने कहा- 9 हजार 500 करोड़ के निवेश संबंधी हुए एमओयू
रायपुर

सीएम साय ने कहा- 9 हजार 500 करोड़ के निवेश संबंधी हुए एमओयू

दिल्ली-हैदराबाद से लौटे मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

lochan Gupta
Last updated: June 12, 2026 11:50 pm
By lochan Gupta June 12, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। दिल्ली और हैदराबाद दौरे से लौटे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश में निवेश और विकास को नई गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हैदराबाद में आयोजित नेशनल कनेक्ट कार्यक्रम के दौरान विभिन्न उद्योग समूहों के साथ करीब 9,500 करोड़ रुपये के निवेश संबंधी एमओयू (समझौता ज्ञापन) हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन निवेश प्रस्तावों के धरातल पर उतरने से छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल, फार्मा और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों का तेजी से विस्तार होगा। इससे प्रदेश के हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं के माध्यम से 7,000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है।
मुख्यमंत्री साय ने अपने दौरे की जानकारी देते हुए कहा कि 10 जून को आयोजित एनडीए की बैठक में शामिल हुए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे कार्यकाल का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रदेश की तीन करोड़ जनता की ओर से उन्होंने प्रधानमंत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सीएम साय ने कहा कि 11 जून को आयोजित नीति आयोग की बैठक में देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। इस दौरान छत्तीसगढ़ को अपनी योजनाओं, नवाचारों और बेहतर कार्यप्रणालियों को प्रस्तुत करने का अवसर मिला। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार निवेश, उद्योग और रोजगार सृजन को प्राथमिकता देते हुए काम कर रही है। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ देश के प्रमुख औद्योगिक राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा।

You Might Also Like

रायपुर में निकाय चुनाव की वोटिंग से पहले फायरिंग

सीएम विष्णुदेव के शपथ ग्रहण में आएंगे मोदी-शाह

गुणवत्ता और मानक ही आत्मनिर्भर भारत की पहचान : सीएम साय, विश्व मानक दिवस पर मुख्यमंत्री ने दिलाई गुणवत्ता की शपथ

शराब घोटाला : चैतन्य बघेल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

वोटर्स को जागरूक करने बुलेट पर निकले कलेक्टर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रदेश में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूलों के पट

खबरें और भी है....

सीएम साय ने कहा- 9 हजार 500 करोड़ के निवेश संबंधी हुए एमओयू
प्रदेश में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूलों के पट
उर्दना मोड मोड पर 100 मीटर की दूरी में दो बड़े हादसे
क्लासमेट का अश्लील वीडियो बनाकर 6 साल तक करता रहा दुष्कर्म
ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?