NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ‘एक परिवार-एक संकल्प’ के साथ संपन्न हुआ अंतर्राष्ट्रीय समपार जागरूकता सप्ताह
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > ‘एक परिवार-एक संकल्प’ के साथ संपन्न हुआ अंतर्राष्ट्रीय समपार जागरूकता सप्ताह
बिलासपुर

‘एक परिवार-एक संकल्प’ के साथ संपन्न हुआ अंतर्राष्ट्रीय समपार जागरूकता सप्ताह

16 हजार से अधिक विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने ली सुरक्षा शपथ, 54 से अधिक गांवों में 8600 से अधिक ग्रामीणों से हुआ जनसंवाद

lochan Gupta
Last updated: June 12, 2026 11:16 pm
By lochan Gupta June 12, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल द्वारा अंतरराष्ट्रीय समपार जागरूकता सप्ताह-2026 के अंतर्गत आयोजित सात दिवसीय विशेष जनजागरूकता अभियान का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। सप्ताह के अंतिम दिन ‘एक परिवार-एक संकल्प’ थीम के अंतर्गत सैकड़ों परिवारों को समपार सुरक्षा, रेल लाइन सुरक्षा एवं सुरक्षित रेल संचालन के प्रति सामूहिक संकल्प दिलाया गया।
मंडल रेल प्रबंधक श्री राकेश रंजन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री साकेत रंजन के नेतृत्व में संचालित इस अभियान का उद्देश्य बिलासपुर मंडल के अंतर्गत स्थित 74 समपार फाटकों पर सुरक्षित व्यवहार को बढ़ावा देना तथा नागरिकों में रेलवे संरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना था। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय समपार जागरूकता सप्ताह को बिलासपुर मंडल द्वारा अभिनव एवं थीम आधारित स्वरूप में आयोजित किया गया। अभियान का शुभारंभ समपार सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों से हुआ, जबकि सप्ताह के दौरान मानव श्रृंखला, सुरक्षा शपथ, ग्राम संपर्क एवं जनसंवाद, ‘60 सेकंड ऑफ साइलेंस’, ‘एक सेल्फी-सुरक्षा के नाम’ तथा ‘एक परिवार-एक संकल्प’ जैसी जनभागीदारी आधारित गतिविधियों के माध्यम से रेलवे सुरक्षा के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया गया।
अभियान के दौरान बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़, कोरबा, सुंदरगढ़, पेंड्रा-मरवाही, कोरिया-मनेन्द्रगढ़-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, अंबिकापुर, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया एवं कटनी जिलों के 42 विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विभिन्न संस्थाओं में लगभग 16,000 विद्यार्थियों एवं नागरिकों को समपार सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। वहीं, 54 से अधिक गांवों एवं बस्तियों में आयोजित जनसंवाद एवं ग्राम संपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से 8600 से अधिक ग्रामीण नागरिकों तक रेलवे संरक्षा का संदेश पहुंचाया गया। ग्रामीणों को समपार फाटक पार करने के सुरक्षित तरीके, रेल लाइन के समीप सतर्कता, बच्चों एवं पशुधन की सुरक्षा तथा रेलवे ट्रैक के आसपास असुरक्षित गतिविधियों से बचने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि कुछ क्षणों का धैर्य एवं सावधानी अनेक अनमोल जीवन बचा सकती है।
विशेष रूप से ‘एक सेल्फी – सुरक्षा के नाम’ तथा ‘एक परिवार – एक संकल्प’ जैसी अभिनव पहलों को नागरिकों का व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ। इन कार्यक्रमों ने रेलवे संरक्षा संदेश को केवल जागरूकता अभियान तक सीमित न रखकर जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया। अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल, परिचालन, इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार, विद्युत तथा संरक्षा विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। भारत स्काउट एवं गाइड, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों, ग्राम पंचायतों एवं स्थानीय नागरिकों का भी उल्लेखनीय सहयोग प्राप्त हुआ। बिलासपुर मंडल का मानना है कि समपार दुर्घटनाओं की रोकथाम केवल रेलवे की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की साझी जिम्मेदारी है। सप्ताह भर प्राप्त जनसहभागिता ने यह सिद्ध किया है कि जागरूकता एवं सामुदायिक सहयोग के माध्यम से सुरक्षित रेल संचालन के लक्ष्य को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है।

You Might Also Like

एसईसीएल में भू-स्वामियों की रोजगार स्वीकृति में आई तेज़ी

प्रसाद योजना के तहत होगा माँ महामाया नगरी का विकास : सीएम साय

अडानी के बहाने कांग्रेस का बीजेपी पर निशाना

वित्तीय वर्ष 2024-25 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने हासिल किए कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां

एसईसीएल में पहली बार ङ्गरुक्रढ्ढ जमशेदपुर के साथ मिलकर श्रम कानून विषय पर 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रोटेरियन कमलेश अग्रवाल को ‘डायनामिक प्रेसिडेंट अवार्ड’ से किया गया सम्मानित
Next Article एसईसीएल नारी राग-रंग महोत्सव का भव्य शुभारंभ

खबरें और भी है....

सीएम साय ने कहा- 9 हजार 500 करोड़ के निवेश संबंधी हुए एमओयू
प्रदेश में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूलों के पट
उर्दना मोड मोड पर 100 मीटर की दूरी में दो बड़े हादसे
क्लासमेट का अश्लील वीडियो बनाकर 6 साल तक करता रहा दुष्कर्म
ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?