NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जनसमस्याओं को लेकर बसपा का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > जनसमस्याओं को लेकर बसपा का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
सारंगढ़

जनसमस्याओं को लेकर बसपा का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

lochan Gupta
Last updated: June 9, 2026 11:55 pm
By lochan Gupta June 9, 2026
Share
4 Min Read

सारंगढ़। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टण्डन के निर्देशन में आज जिला इकाई सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने प्रदेश में व्याप्त विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। बसपा के जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह मल्होत्रा के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में छत्तीसगढ़ शासन का ध्यान आकर्षित करते हुए जनहित में तुरंत ठोस कदम उठाने की मांग की गई है। बसपा ने आरोप लगाया है कि राज्य में किसान खाद-बीज की किल्लत से जूझ रहे हैं, युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं और अघोषित बिजली कटौती ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है।
प्रमुख मांगे- खरीफ फसल वर्ष 2026 की शुरुआत होते ही सहकारी समितियों में खाद और उत्तम किस्म के बीजों की भारी कमी देखी जा रही है। मजबूरन किसानों को निजी दुकानों से महंगे दामों पर सामग्री खरीदनी पड़ रही है। बसपा ने मांग की है कि सभी सहकारी समितियों में पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। भीषण गर्मी के इस मौसम में लगातार हो रही बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से आम जनता त्रस्त है। खेती, पढ़ाई और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रभावित हो रहे हैं। इसके साथ ही ‘स्मार्ट मीटर’ से मनमाने बिजली बिल आने की शिकायतों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है।
पेट्रोल-डीजल और आवश्यक वस्तुओं के दामों में लगातार हो रही वृद्धि से आम नागरिक परेशान हैं। प्रदेश के सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों पर तत्काल सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर बेरोजगार युवाओं को राहत देने की मांग की गई है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लोगों पर अत्याचार, उत्पीडऩ और ‘गौ तस्करी’ के नाम पर फर्जी मामलों में फंसाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिसे रोकने में वर्तमान सरकार पूरी तरह विफल रही है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

उग्र आंदोलन की चेतावनी

बसपा पदाधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि इन गंभीर जनसमस्याओं पर शासन-प्रशासन द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी आम जनता, किसानों और युवाओं के हक के लिए सडक़ पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस अवसर पर बसपा जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह मल्होत्रा के साथ श्रीमती लता लक्ष्मे (जिला उपाध्यक्ष व डीडीसी), रामसूरत भारद्वाज (जिला महासचिव), एड. रमेश अनंत (जिला कोषाध्यक्ष), प्रदीप चौरगे, ढोला निराला (जिला बीव्हीएफ संयोजक), एड. नारायण रत्नाकर (पूर्व विधायक प्रत्याशी), दयाराम खुराना (पूर्व जिला पंचायत सभापति व विधानसभा प्रभारी बिलाईगढ़), नवधा अनंत, गजानंद निराला, कुलमणी वारे (विधानसभा अध्यक्ष), नरेन्द्र चौरगे, राजाराम रत्नाकर, बोधराम खटकर, आरती मल्होत्रा, वीरेन्द्र भारद्वाज, देव कोसले (नगर अध्यक्ष सारंगढ़), छोटे लाल रत्नाकर (नगर अध्यक्ष-पार्षद सरसींवा), संतराम निराला, प्रभा जोल्हे, एड. एफ. आर. निराला, एड. उधोराम कोसले, एड. साहेब कोसले, एड. डगेश खटकर, विकास भारती, सखाराम जांगड़े, बाबूलाल आज़ाद, गेंद राम लहरे, लाजपत बनज, लीलाम्बर देवांगन, धनसाय यादव, नरेश कुमार रात्रे, कुंजराम अजगल्ले, हेमलाल मानिकपुरी, हेमलाल साहू सहित सैकड़ों की संख्या में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

You Might Also Like

आज नगरदा में होगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

पत्रकारों पर हो रहे हमले जिला अपराध की ओर

डीईओ पटेल ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

साल्हेओना में सांसद खेल महोत्सव का हुआ शानदार आगाज

महाप्रभु जगन्नाथ मौसी घर से श्रीमंदिर पहुंचे

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शासकीय शराब दुकान को हटाने की मांग, विधायक के नेतृत्व में महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Next Article राजनीति सेवा के लिए, सत्ता पाकर झगड़े के लिए नहीं : ओपी चौधरी

खबरें और भी है....

मोदी सरकार के 12 साल,…. आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- सीएम साय
आईएएस रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त
‘माटी के लाल से विश्वनेता तक’…. 4,399 दिन सेवा-सुशासन के, मोदी युग का स्वर्ण अध्याय- ओपी चौधरी
नहर निर्माण का विरोध : किसान ने किया जहर सेवन
कलाई की नस काटकर युवक ने की आत्महत्या

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मोदी सरकार के 12 साल,…. आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?