NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दो दिनों में चाकूबाजी की दो वारदातें
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > दो दिनों में चाकूबाजी की दो वारदातें
छत्तीसगढ़

दो दिनों में चाकूबाजी की दो वारदातें

थर्ड जेंडर का रेता गला, बर्थडे मना रहे दो युवकों पर जानलेवा हमला

lochan Gupta
Last updated: June 7, 2026 11:45 pm
By lochan Gupta June 7, 2026
Share
2 Min Read

दुर्ग। जिले के भिलाई में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। दो दिनों के भीतर शहर में चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं ने सनसनी फैला दी है। इन हमलों में कुल तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर आरोपियों की तलाश कर रही है। भिलाई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-6, ए-मार्केट के पास रहने वाली थर्ड जेंडर ‘रानी’ पर अज्ञात युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने घर में घुसकर पहले तकिए से रानी का मुंह दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश की। वहीं जब उसने इसका विरोध किया, तो हमलावरों ने उसके गले पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। घायल हालत में रानी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
चाकूबाजी की दूसरी वारदात वैशाली नगर थाना क्षेत्र की है। इंदिरा गांधी कॉलेज के पास अटल आवास में बृजलाल मौर्य नामक युवक का जन्मदिन मनाया जा रहा था। पार्टी के दौरान वहां मौजूद बृजलाल मौर्य और राजू विश्वनाथ पर तीन अज्ञात युवकों ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों युवक लहूलुहान हो गए। वारदात के बाद चीख-पुकार मचने पर आरोपी वहां से भाग निकले। घायलों को तुरंत सुपेला सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इन दोनों मामलों में भिलाई नगर और वैशाली नगर थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और अज्ञात आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। शहर में लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है।

You Might Also Like

साप्ताहिक बाजार का हाल-बेहाल, मरम्मत पर किसी का ध्यान नहीं

मैदान में मुरूम डालने एसडीओ ने मांगी एक लाख रिश्वत

अनियंत्रित होकर बाराती पिकअप पेड़ से टकराई

एक झटके में बदल गई जगदलपुर की शहर सरकार

नवा रायपुर में पीएचक्यू के पास 12 राउंड फायरिंग

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय से पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट
Next Article गैस एजेंसी मैनेजर से 10 लाख की लूट

खबरें और भी है....

29 रुपए महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर
जिला अस्पताल में पहली बार हुई सफल स्पाइन सर्जरी
5 सेकेंड पहले मैच दिखाने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार
पंचायत सचिव ने अपने दोस्त को लगाया 27 लाख का चूना
लोहरसिंह में 5 साल बाद भी अधूरी पड़ी पानी टंकी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
29 रुपए महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?