NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
रायगढ़

अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

छाल क्षेत्र की घटना, पुलिस टीम मौके पर

lochan Gupta
Last updated: June 6, 2026 1:34 am
By lochan Gupta June 6, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले के छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत हाटी चौक-कोरबा मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सडक़ हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष दास (25 वर्ष), निवासी ग्राम हाटी के रूप में की गई है। हादसे के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने सडक़ पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाटी चौक-कोरबा मार्ग पर संतोष दास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने सडक़ पर बैठकर चक्काजाम कर दिया, जिससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर इन दिनों फ्लाईऐश परिवहन में लगे भारी वाहन तेज रफ्तार से दौड़ रहे हैं। उनका कहना है कि आए दिन बेलगाम गति से चल रहे वाहनों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि किसी फ्लाईऐश वाहन की चपेट में आने से ही यह हादसा हुआ होगा। हालांकि पुलिस अभी वाहन की पहचान और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही छाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश देकर चक्काजाम समाप्त कराने की कोशिश की। वहीं शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मार्ग पर भारी वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं तथा दुर्घटना के जिम्मेदार वाहन चालक की जल्द पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

You Might Also Like

भाजपा जिला कार्यालय प्रदेश प्रवक्ता डॉ किरण के द्वारा जीएसटी पर प्रेस वार्ता

शहर के पीएमश्री आत्मानंद स्कूल में भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोप

मारपीट मामले के फरार तीन आरोपी गिरफ्तार

डंपर की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत

अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर जिले में मनाया गया सुशासन दिवस

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पति की मारपीट से पत्नी की मौत
Next Article आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा रायगढ़ प्रेस क्लब भवन

खबरें और भी है....

पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहर हुआ तरबतर
लगातार बारिश में भी जलभराव पर निगम कर रहा नियंत्रण
बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत
दो दिन में 83.840 लीटर महुआ शराब जब्त
पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, …. विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका-सीएम साय

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहर हुआ तरबतर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?