NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए ‘अमृत’ बनी मारवाड़ी युवा मंच की चलित प्याऊ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए ‘अमृत’ बनी मारवाड़ी युवा मंच की चलित प्याऊ
खरसिया

भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए ‘अमृत’ बनी मारवाड़ी युवा मंच की चलित प्याऊ

lochan Gupta
Last updated: June 6, 2026 1:05 am
By lochan Gupta June 6, 2026
Share
4 Min Read

खरसिया। कैलाश शर्मा। दिन की शुरुआत होते ही जहां पारा आसमान छूने लगता है और तपत भरी कड़ी धूप में लोगों का घरों से निकलना मुहाल हो गया है, वहीं खरसिया नगर में ग्रीष्म ऋतु के प्रारंभ काल से ही सेवा और समर्पण की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आ रही है। स्थानीय सामाजिक संस्था मारवाड़ी युवा मंच, खरसिया ने इस भीषण तपन में राहगीरों को बड़ी राहत देते हुए एक सराहनीय और अनूठी पहल की है। मंच के युवाओं द्वारा पूरे नगर में ‘चलित प्याऊ’ (मोबाइल वाटर सर्विस) का संचालन किया जा रहा है। ?इस अभियान के माध्यम से युवा न केवल लोगों की प्यास बुझा रहे हैं, बल्कि समाज को जागरूक करने के लिए जैसे जल है तो कल है, वैसे ही बेटी है तो कल है’ प्रेरणादायक नारों के साथ मानवीय मूल्यों का संदेश भी दे रहे हैं।

भीड़भाड़ वाले इलाकों और रेलवे क्रॉसिंग पर विशेष ध्यान

मारवाड़ी युवा मंच के सेवाभावी सदस्य नगर के उन हिस्सों पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जहां राहगीरों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसमें मुख्य रूप से नगर के प्रमुख व्यस्त बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाके। हमेशा जाम की स्थिति से जूझने वाला रेलवे क्रॉसिंग, जहां कडक़ड़ाती धूप में लोगों को ट्रेनों के गुजरने का इंतजार करना पड़ता है। इन स्थानों पर मंच के युवा खुद मुस्तैद रहकर वहां से गुजरने वाले राहगीरों, रिक्शा चालकों, मजदूरों और आम जनता को रोक-रोककर ठंडा और शीतल जल के साथ-साथ तरबतर करने वाला शीतल शरबत पिला रहे हैं। कडक़ड़ाती धूप के बीच अचानक मिलने वाले इस ठंडे शरबत और युवाओं के सेवाभाव से लोगों के चेहरों पर सुकून साफ देखा जा सकता है।

प्रेरणादायक नारों से सामाजिक चेतना जगाने का प्रयास

मंच के युवाओं ने अपनी इस चलित प्याऊ को केवल पानी पिलाने का माध्यम नहीं बनाया, बल्कि इसे एक सामाजिक जागृति का मंच भी बना दिया है। प्याऊ के रथ पर लिखे प्रेरक नारे राहगीरों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं ‘युवा शक्ति’ राष्ट्र शक्ति एवं जैसे जल है तो कल है, वैसे ही बेटी है तो कल है! सनातन धर्म में भी माना जाता है कि प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा धरम, आओ मिलकर करें यह पावन करम!

जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण खरसिया क्षेत्र में हो रही भूरी-भूरी प्रशंसा

मारवाड़ी युवा मंच, खरसिया का यह प्रयास समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाने का एक उत्कृष्ट और प्रामाणिक उदाहरण है। युवाओं की इस नि:स्वार्थ भावना और सक्रियता की पूरे खरसिया क्षेत्र में जमकर प्रशंसा हो रही है। स्थानीय नागरिकों और प्रबुद्ध जनों का कहना है कि मंच के युवा हमेशा ही जनसेवा के कार्यों में अग्रसर रहते हैं और इस बार की यह ‘चलित प्याऊ’ पहल सचमुच अनुकरणीय है।
‘नर सेवा ही नारायण सेवा है’ के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए मारवाड़ी युवा मंच, खरसिया ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यदि युवाओं में इच्छाशक्ति हो, तो वे समाज में सकारात्मक बदलाव और राहत का माध्यम बन सकते हैं। मंच के इस सेवा कार्य ने पूरे क्षेत्र में जनसेवा के ऊंचे और नए आदर्श स्थापित किए हैं।

You Might Also Like

दर्रामुड़ा के युवाओं की उत्तराखंड-दिल्ली यात्रा

खरसिया में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर हुआ भंडारे का आयोजन

आरटीई की आड़ में दंपात्ति कर रहे थे फर्जीवाड़ा

नगर सरकार ने जाते-जाते खरसिया वासियों को रखा प्यासा

खरसिया में ऐतिहासिक 77वें गोपाष्टमी मेले का किया गया आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आर.एल. हॉस्पिटल में अब ‘सबवास्टस तकनीक’ से घुटने का प्रत्यारोपण शुरू
Next Article बाल मधुमेह की समय पर पहचान और प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ की पहल

खबरें और भी है....

कुनकुरी को मिलेगी पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी, अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा रायगढ़ प्रेस क्लब भवन
अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
पति की मारपीट से पत्नी की मौत
इनोवा व मारूती एक्सएल-6 से हो रही थी गांजा की तस्करी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कुनकुरी को मिलेगी पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी, अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?