NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अदाणी विद्या मंदिर और हॉस्पिटल का भूमि पूजन संपन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अदाणी विद्या मंदिर और हॉस्पिटल का भूमि पूजन संपन्न
रायगढ़

अदाणी विद्या मंदिर और हॉस्पिटल का भूमि पूजन संपन्न

ग्रामीण विकास को मिली नई गति, हजारों परिवारों को प्रत्यक्ष रूप से मिलेगा लाभ, स्कूल में पहली से कक्षा 12वीं तक की मिलेगी शिक्षा, 40 बिस्तरों वाला होगा अस्पताल

lochan Gupta
Last updated: June 4, 2026 1:39 am
By lochan Gupta June 4, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। अदाणी फॉउंडेशन की ओर से पॉवर प्लांट परिसर में अदाणी विद्या मंदिर और अदाणी हॉस्पिटल का भूमिपूजन वैदिक मंत्रोच्चार एवं परंपरागत विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इसे अदाणी पॉवर लिमिटेड की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। अदाणी फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से रायगढ़ जिले के ग्रामों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन, आधारभूत संरचना विकास, खेल, संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर निरंतर कार्य कर रही है। इन पहलों का उद्देश्य ग्रामीण समुदायों के जीवन स्तर में सुधार लाना और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोडऩा है।
इस पहल के अंतर्गत प्रस्तावित अदाणी विद्या मंदिर में पहली से कक्षा 12वीं तक की शिक्षा व्यवस्था होगी, जिससे क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र शिक्षा प्राप्त हो सकेगी। वहीं, अदाणी हॉस्पिटल 40 बिस्तरों की क्षमता वाला आधुनिक स्वास्थ्य संस्थान होगा, जहाँ ग्रामीणों को सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। परियोजना क्षेत्र में इस महत्वपूर्ण कदम से आसपास के हजारों परिवारों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलने की संभावना है। भूमि पूजन कार्यक्रम में विजय सिदार (जनपद पंचायत सदस्य), ओमप्रकाश गुप्ता (सरपंच, बड़े भंडार), अशोक सिदार (सरपंच, छोटे भंडार), श्रीमती ममता खगेश्वर चौहान (सरपंच, कलमा), संजय मैत्री (सरपंच, बरपाली) सहित क्षेत्र के अन्य पंच, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही, अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायगढ़ के चीफ बिजऩेस ऑफिसर, प्रोजेक्ट हेड तथा ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस हेड भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर अदाणी पॉवर लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी- सीएसआर हेड, एचआर हेड, सिविल हेड (प्रोजेक्ट), मैकेनिकल हेड (प्रोजेक्ट), लैंड लाइज़निंग हेड तथा सेफ्टी हेड (प्रोजेक्ट) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने वक्तव्यों में कहा कि अदाणी विद्या मंदिर और अदाणी हॉस्पिटल की स्थापना से क्षेत्र में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलेगी, साथ ही मानव संसाधन विकास और सामाजिक उत्थान को भी बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अदाणी पॉवर लिमिटेड एवं अदाणी फाउंडेशन के प्रति आभार जताया और इसे आने वाली पीढिय़ों के बेहतर भविष्य की दिशा में एक सशक्त कदम बताया। अदाणी विद्या मंदिर एवं अदाणी हॉस्पिटल की स्थापना ग्रामीण अंचलों में शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई शुरुआत का प्रतीक है, जो सामाजिक और आर्थिक विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी। यह पहल कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत समाज के प्रति अदाणी पॉवर लिमिटेड की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

You Might Also Like

पिंटू महादेवा के खिलाफ कांग्रेसियों ने दर्ज कराई शिकायत

शहर के चारों कोनों में टैंकर व फायर ब्रिगेड हेतु वाटर नोजल की व्यवस्था

शहर के विविध क्षेत्रों में किया गया वृहद पौधारोपण, रामदास द्रोपदी फाउंडेशन की अभिनव पहल

कृत्रिम पैर ने लौटाई जिंदगी की रफ्तार, जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल से बबीता के जीवन में लौटी नई उम्मीद

शिक्षा किसी भी समाज की रीढ़ : वित्त मंत्री चौधरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article वित्त मंत्री ओपी चौधरी के जन्मदिन की खुशी में किया गया शरबत वितरण
Next Article काव्य कुंभ में कविता-गजल-संगीत का होगा संगम

खबरें और भी है....

नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी-सीएम साय
दो सडक़ हादसों में 3 की मौत,4 घायल
कांग्रेस मुद्दाविहीन, प्रदर्शन के लिए तलाश रही मुद्दे
बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़ सहित मूलभूत समस्याओं से रूबरू हुए जिलाधीश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?