रायगढ़। जिले में ग्रामीण की कोटवार ने हत्या कर दी। कोटवार ने उसने अपने घर खाना खाने के लिए बुलाया था। इसी दौरान दोनों के बीच खाने के बाद पत्तल को बाहर फेंकने की बात पर विवाद हो गया। जिसके बाद कोटवार और उसके बेटों ने ग्रामीण पर लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हरिराम चौहान (60), आकाश चौहान (22) और नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल डंडा और चाकू भी बरामद कर लिया गया।मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार ग्राम उरबा निवासी दामोदर राठिया (37) ने 30 मई की रात गांव के कोटवार हरिराम चौहान को अपने घर भोजन के लिए आमंत्रित किया था। खाना खाने के बाद पत्तल को बाहर फेंकने की बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। आरोप है कि हरिराम चौहान ने अपने बेटे आकाश चौहान (22) और 17 साल के नाबालिग बेटे को मौके पर बुला लिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर दामोदर की लाठी-डंडे से पिटाई की और चाकू से उसके पेट पर वार कर दिया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हरिराम चौहान, आकाश चौहान और विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल डंडा और चाकू भी बरामद कर लिया गया। मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि, क्षणिक आवेश में की गई हिंसा किसी की जान ले लेती है, आरोपी को जेल पहुंचा देती है और पूरे परिवार को बिखेर देती है। उन्होंने लोगों से विवादों का समाधान कानून और संवाद के माध्यम से करने की अपील करते हुए कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लाठी-डंडा व चाकू से हमला कर ग्रामीण की हत्या
कोटवार ने बेेटों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम, खाने के बाद पत्तल बाहर फेंकने को लेकर हुआ था विवाद, तीन गिरफ्तार



