NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पूर्वांचल में बह रहा विकास की बयार, ओपी चौधरी ने टिमटिमाते शिक्षा रूपी लौ को दिया सहारा ,
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पूर्वांचल में बह रहा विकास की बयार, ओपी चौधरी ने टिमटिमाते शिक्षा रूपी लौ को दिया सहारा ,
रायगढ़

पूर्वांचल में बह रहा विकास की बयार, ओपी चौधरी ने टिमटिमाते शिक्षा रूपी लौ को दिया सहारा ,

आजादी के बाद पहली बार महापल्ली को करोड़ो की सौगात

lochan Gupta
Last updated: June 2, 2026 1:11 am
By lochan Gupta June 2, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़ । यूं तो रायगढ़ पूर्वांचल में शिक्षा रूपी लौ सन 1911 से जलते आ रहा है जो मशाल का रूप लेकर आजादी के तुरंत बाद चहूंओर उजियारा फैला रहा है। महापल्ली के तत्कालीन ग्राम गौंटिया रूपराम गुप्त ने जो शिक्षा रूपी लौ को प्रकाशमान किया विद्या मंदिर की स्थापना कर और उस लौ को फैलाने का काम किया स्वर्गीय हेमसुंदर गुप्त जी ने। आज यह शिक्षा रूपी लौ काफी प्रफुल्लित हो रहा है। मुष्टि कोश स्थापित कर ग्राम गौंटिया ने विकास की गंगा बहा दी। माध्यमिक विद्यालय के साथ साथ धीरे धीरे हायर सेकेंडरी स्कूल स्थापित कर दी गई वह भी निजी तौर पर। इन्हीं बुनियादी जड़ और संस्कार ने गांव में स्वर्गीय पंडा गुरुजी के सहयोग से निजी तौर पर बटमूल आश्रम महाविद्यालय खोल दिया जो नारी शिक्षा को लेकर काफी सराहा गया। 1999 से संचालित यह महाविद्यालय 27 वर्ष पूरे कर चुके हैं। पूर्णत: अव्यवसायिक और निस्वार्थ भाव से संचालित बटमूल आश्रम शिक्षण समिति का यह महा शिक्षा दान अभियान आर्थिक रूप से कमजोर हो रहा था , शिक्षकों को वेतन देने और अन्य आर्थिक गतिविधियां संचालित करने के लिए आर्थिक परिस्थिति आड़े आ रही थी। तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार तथा तत्कालीन विधायक प्रकाश नायक ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में इस महाविद्यालय के शासकीयकरण की बात कही और अपने चुनावी वादा से मुकर जाने के बाद पिछले विधानसभा चुनाव में ओपी चौधरी जी ने इस महाविद्यालय के शासकीयकरण की चुनावी घोषणा पत्र में शामिल कर पूर्वांचल के शिक्षा प्रेमियों को आश्वत किया और आम जनता ने भी भरपूर जन समर्थन दिया। किसी भी महाविद्यालय को शासकीय करने के पूर्व निर्धारित प्रक्रियाएं होती है उन्हीं प्रक्रियाओं में से एक महाविद्यालय को शासकीय अनुदान देने का होता है।और यही प्रक्रिया पूर्ण कर लगभग एक करोड़ रुपए अनुदान देने के लिए ओपी चौधरी जी के प्रयासों से सफलता की पहली सीढ़ी पूर्ण कर ली गई है। अब यह महाविद्यालय अनुदान प्राप्त महाविद्यालय हो गया है। ओपी चौधरी जी ने टिमटमाते इस शिक्षा रूपी दीपक में घी डाल दिया है।
ओपी चौधरी जी के इस सदप्रयास से पूर्वांचल के महाविद्यालयीन नारी शिक्षा को महती बल मिल गया है। बटमूल आश्रम शिक्षण समिति और महाविद्यालय स्टाफ आज ओपी चौधरी जी के रायगढ़ कार्यालय में मुलाकात कर धन्यवाद एवं आभार जताया। इस पर ओपी चौधरी ने कहा की यह मेरा फर्ज था आप लोगों ने भी मुझे भरपूर समर्थन दिया है।
ओपी चौधरी ने दिया महापल्ली को करोड़ो रुपए की सौगात’
रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ओपी चौधरी जी का महापल्ली के प्रति लगाव उनके इस सौगातों से ही पता चलता है। आपने हेमसुंदर गुप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली में साइंस पार्क स्थापना के लिए स्वीकृति दी है जो अगले सत्र से चालू हो जाएगा । किसानों को सपनाई डायवर्शन नहर जीर्णोद्धार हेतु पांच करोड़ रूपए देकर मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस जीर्णोद्धार से महापल्ली साल्हे ओना, बनोरा के किसानों के प्यासे खेतों में पानी पहुंचने लगी है। किसानों के चेहरे में रौनकता आ गई है।
लगभग एक करोड़ दो लाख रुपए की लागत से महापल्ली गायत्री मंदिर चौक से डीपापारा सूखानाला तक सीसी रोड नाली निर्माण कार्य प्रगति पर है। महापल्ली में ही लगभग पांच करोड़ की लागत से उच्च स्तरीय खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए टेंडर होने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग इस स्टेडियम का कार्य एजेंसी है तथा इसके लिए भूमि भी उपलब्ध करा दी गई है। महापल्ली डीपापारा से कारीछापर तक पुलिया सहित सडक़ निर्माण के लिए भी बजट में स्थान मिल गया है। लगभग दस करोड़ रुपए की लागत से खरखरी नाला में एनीकेट सह सौंदर्यीकरण एवं पिकनिक स्पॉट के लिए वित्तीय बजट में स्थान मिल गया है। इसके अलावा महतारी सदन पूर्ण हो गया है। मेहर मोहल्ला में सामुदायिक भवन भी पूर्ण हो गया है।
आजादी के बाद पहली बार महापल्ली को करोड़ो रुपए की सौगात मिल रही है और यह सब माननीय वित्तमंत्री ओपी चौधरी जी के सार्थक प्रयासों तथा महापल्ली के प्रति उनकी उदारता का ही प्रतिफल है। महापल्ली के ग्रामीणों ने आज दो जून को माननीय वित्तमंत्री ओपी चौधरी जी के 45 वें जन्मदिन पर श्री इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर प्रांगण में सुंदर कांड पाठ तथा 45 दीप प्रज्वलन कर जन्मदिन मनाने का न्योता ओपी चौधरी जी को दिया जिसे माननीय वित्तमंत्री जी ने सहर्ष स्वीकार कर अपनी उपस्थिति देने की सहमति दी है।

You Might Also Like

बगुंरसिया में हाथियों का आतंक

दो बाइक में भिडंत, युवक की मौत

पना संक्रांति और नव पंजिका श्रवण के बाद अब किसान खरीफ फसल की तैयारी में जुटे

‘भूलाबे झन मया ला’ में फिर दिखेंगे कामेडियन तरूण बघेल

अतिक्रमण हटाने 24 घंटे का दिया था अल्टीमेटम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लैलूंगा में जवाँफूल की जैविक खेती को मिलेगा विस्तार, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के लिए भी तैयारियां तेज
Next Article खरसिया पुलिस की अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई

खबरें और भी है....

‘विकास की आंधी, उम्मीदों का तूफान’ जन्मदिन पर रायगढ़ वासियों ने कहा : थैंक्यू ओपी चौधरी
ओपी चौधरी- संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला एक असाधारण व्यक्तित्व
आईपीएल फाइनल पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पकड़ाया
लाठी-डंडा व चाकू से हमला कर ग्रामीण की हत्या
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.77 करोड़ की ठगी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
‘विकास की आंधी, उम्मीदों का तूफान’ जन्मदिन पर रायगढ़ वासियों ने कहा : थैंक्यू ओपी चौधरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?