NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ‘भूपेश सरकार ने सेठों को जमीन बेची, हमने गरीबों को घर दिया’ : उमेश अग्रवाल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ‘भूपेश सरकार ने सेठों को जमीन बेची, हमने गरीबों को घर दिया’ : उमेश अग्रवाल
रायगढ़

‘भूपेश सरकार ने सेठों को जमीन बेची, हमने गरीबों को घर दिया’ : उमेश अग्रवाल

‘सेठों को जमीन, गरीबों को लाठी’ उमेश ने खोला भूपेश सरकार का कच्चा चिट्ठा

lochan Gupta
Last updated: June 2, 2026 1:02 am
By lochan Gupta June 2, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। जोगी डीपा में तोडफ़ोड़ को लेकर पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष ने बड़ा बयान देते हुए कहा झोपड़ी वाले पक्के मकान में रहेंगे’ कांग्रेस के गरीब प्रेम पर उमेश अग्रवाल ने सवाल उठाते हुए कहा जोगी डीपा में तोडफ़ोड़ को लेकर कांग्रेस जबरन ‘गरीब हितैषी’ दिखाने का प्रयास कर रही है। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कांग्रेस को विपक्ष धर्म का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा, भाजपा राज में झोपड़ी में रहने वाले पक्के मकानों में जाएंगे. हम तोडफ़ोड़ नहीं, पुनर्वास की नीति पर काम कर रहे हैं। भूपेश सरकार ने सत्ता रहते सरकारी जमीन ना केवल धन्ना सेठों को बेची बल्कि उन पर वर्षों से काबिज गरीबों को बिना विस्थापित लिए लाठी मार कर भगा दिया। उमेश अग्रवाल ने कांग्रेस से तीखे सवाल पूछे, भूपेश सरकार ने सत्ता में रहते सरकारी जमीनों को सेठों-साहूकारों को कौडिय़ों के भाव बेच दिया. उन्हीं सरकारी जमीनों पर वर्षों से काबिज गरीबों को लाठी के बल पर विस्थापित कर दिया गया. भूपेश सरकार के एक गलत फैसले से रातों-रात बेघर हुए गरीबों की आँखों से आज भी दर्द के आंसू नहीं सूखे. कांग्रेस बताए, 5 साल में सरकारी जमीनों पर कितने सामुदायिक भवन बनाए? भाजपा ने ढाई साल में एक दर्जन से अधिक सामुदायिक भवन बनाकर विभिन्न समाज के लोगों को सौंपे कर जनभावना का सम्मान किया। विपक्ष के दिनों में किए गए संघर्षों को याद दिलाते हुए उमेश अग्रवाल ने कहा, विपक्ष में हम सडक़ पर थे, सत्ता में जनता के द्वार पर है। किसानों की मांगों को लेकर कोडातराई राष्ट्रीय राजमार्ग का घेराव हो, या सडक़ों की दुर्दशा पर तत्कालीन महामंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में घरघोड़ा से रायगढ़ तक दो दिवसीय पदयात्रा हो, या गौठानों की दुर्दशा पर निगम का घेराव आम जनता हर बार भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रही। 10 हजार लोग ओपी चौधरी के साथ चले और ओपी चौधरी जी जमीन पर सोए थे.।जनता के इसी विश्वास का नतीजा है कि भाजपा ने रायगढ़ सहित पूरे प्रदेश में ऐतिहासिक जीत हासिल की कांग्रेस के मौजूदा विरोध को ‘कागजी और रस्म अदायगी’ बताते हुए उमेश अग्रवाल ने कहा, कांग्रेस सडक़ की लड़ाई का धर्म भूल गई सत्ता में रहते भ्रष्टाचार-अनियमितताओं के रिकॉर्ड बनाने वाली कांग्रेस आज विपक्ष का धर्म भी भूल गई. अखबार में विज्ञप्ति देकर कागजी विरोध करने वाले कांग्रेसी भी जानते हैं कि भाजपा सरकार ईमानदारी से काम कर रही है। उन्हें किसी भी लड़ाई में जनता का साथ नहीं मिलेगा। ढाई साल में कांग्रेस की किसी सडक़ की लड़ाई में आम जनता साथ नजर नहीं आई।
उमेश अग्रवाल ने कहा, यही फर्क है भाजपा और कांग्रेस में. भाजपा विपक्ष के दौरान अपना धर्म नहीं भूलती और सत्ता के दौरान अपना कर्तव्य नहीं भूलती. इसीलिए देश के नक्शे और जनता के दिल से कांग्रेस खत्म होती जा रही है. हम जोगी डीपा में तोडफ़ोड़ नहीं करेंगे, बल्कि हर झोपड़ी वाले को पक्का मकान देंगे. पीएम आवास और महतारी वंदन से हर गरीब के जीवन में बदलाव आ रहा है।
उमेश अग्रवाल ने कहा भूपेश सरकार ने गरीबों को उजाड़ा, सेठों को जमीन बेची जबकि भाजपा ने ढाई साल में 12+ सामुदायिक भवन बने रिक्त पड़े इतवारी बाजार में शानदार सिंदूर पार्क बना। मेरिन ड्राइव में रिक्त पड़े सरकारी भूमि पर युवाओं की शिक्षा हेतु प्रदेश की सबसे बड़ी लाइब्रेरी नालंदा परिसर का निर्माण हुआ। विकास ना केवल जमीन पर हुआ बल्कि पहाड़ मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। कोतरा रोड बाई पास की दुर्दशा सर्किट हाउस मार्ग की दुर्दशा का स्मरण कराते हुए कहा भाजपा की सत्ता आते ही सडक़ो का कायाकल्प हो गया अब भजन गायक राकेश शर्मा की तरह किसी गायक को सडक़ो की दुर्दशा को मोर रद्दा ला बनवा दे ओ दाई की तरह भजन गाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

You Might Also Like

शहर में समग्र विकास को मिल रही नई रफ्तार, ड्रीम प्रोजेक्टों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर ओपी चौधरी

95 वर्षीय वृद्धा को इंडिया पोस्ट से घर बैठे मिलेगा पेंशन

बच्चों व वृद्धजनों की आँखों में झलकी खुशी की तजल्ली

रामपुर से गोवर्धनपुर मार्ग में फिर हुई लीपापोती

कोटवार से 70 हजार लूट कर भागे बदमाश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article तपती गर्मी में मंत्री गाँव-गाँव, कांग्रेस नेता एसी में’ : मधुलता पटेल बोलीं, ‘यही है सुशासन और कुशासन का फर्क
Next Article सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय पहुँचे अबूझमाड़ के गारपा, जन चौपाल में ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

खबरें और भी है....

‘विकास की आंधी, उम्मीदों का तूफान’ जन्मदिन पर रायगढ़ वासियों ने कहा : थैंक्यू ओपी चौधरी
ओपी चौधरी- संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला एक असाधारण व्यक्तित्व
आईपीएल फाइनल पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पकड़ाया
लाठी-डंडा व चाकू से हमला कर ग्रामीण की हत्या
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.77 करोड़ की ठगी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
‘विकास की आंधी, उम्मीदों का तूफान’ जन्मदिन पर रायगढ़ वासियों ने कहा : थैंक्यू ओपी चौधरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?