NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: तपती गर्मी में मंत्री गाँव-गाँव, कांग्रेस नेता एसी में’ : मधुलता पटेल बोलीं, ‘यही है सुशासन और कुशासन का फर्क
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > तपती गर्मी में मंत्री गाँव-गाँव, कांग्रेस नेता एसी में’ : मधुलता पटेल बोलीं, ‘यही है सुशासन और कुशासन का फर्क
रायगढ़

तपती गर्मी में मंत्री गाँव-गाँव, कांग्रेस नेता एसी में’ : मधुलता पटेल बोलीं, ‘यही है सुशासन और कुशासन का फर्क

lochan Gupta
Last updated: June 2, 2026 1:02 am
By lochan Gupta June 2, 2026
Share
5 Min Read

‘सत्ता कांग्रेस के लिए सुख, भाजपा के लिए सेवा’ : मधुलता पटेल ने गिनाए जमीन-आसमान के फर्क
‘एफआईआर झेलकर सडक़ पर लड़े, आज चौपाल लगा रहे’ : मधुलता पटेल ने याद दिलाए विपक्ष के दिन
‘ओपी चौधरी जमीन पर सोए थे, आज जनता के द्वार खड़े हैं’ : कांग्रेस के प्रचार वाले आरोप पर पलटवार

रायगढ़। जिला कांग्रेस प्रवक्ता रिंकी पाण्डेय द्वारा ‘सुशासन तिहार’ को सरकारी प्रचार बताने पर जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुलता पटेल ने तीखा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि सत्ता से दूर होते ही कांग्रेस की हालत बदहाल हो गई है, क्योंकि कांग्रेस के लिए सत्ता सुख का साधन थी, जबकि भाजपा के लिए सत्ता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को पहुँचाने का माध्यम है। महिला नेत्री मधुलता पटेल ने कहा इस 45 डिग्री की तपती गर्मी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से लेकर मंत्री ओपी चौधरी, विधायक, कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर चौपाल लगा रहे हैं, आवेदन ले रहे हैं, मौके पर समाधान कर रहे हैं. दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता वातानुकूलित कमरों में बैठकर अखबारी विज्ञप्ति और सोशल मीडिया पर सक्रियता दिखा रहे हैं।आम जनता यह फर्क महसूस कर सकती है कि कांग्रेस विपक्ष में केवल छाती पिटती है और सत्ता पाते ही आम जनता से दूर हो जाती है। विपक्ष के दौरान भाजपा की भूमिका का स्मरण कराते हुए मधुलता पटेल ने कहा कांग्रेस के शासनकाल में जब भाजपा विपक्ष में थी, तब भी सडक़ पर थी। पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के खिलाफ कांग्रेस सरकार ने पांच बार स्नढ्ढक्र दर्ज कराई. उनके बेटे-बेटी तक को निशाना बनाया गया, ताकि उनका मनोबल तोड़ा जा सके. लेकिन वे हर बार कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सडक़ पर डटे रहे और जनता उनके साथ खड़ी मिली। यही वजह से है कि ना केवल रायगढ़ से कांग्रेस को करारी हार मिली बल्कि प्रदेश में भूपेश सरकार के कुशासन का अंत हो सका।
सडक़ों की दुर्दशा को लेकर घरघोड़ा से लेकर रायगढ़ तक निकली पदयात्रा का जिक्र करते हुए मधुलता पटेल ने कहा,10 हजार लोगों के साथ ओपी चौधरी पैदल चले और जमीन में सोए। दो दिवसीय पदयात्रा में तत्कालीन प्रदेश महामंत्री और आज के वित्त मंत्री ओपी चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ जमीन पर सोए थे. 10 हजार लोगों का हुजूम सडक़ों की बदहाली के खिलाफ उमड़ा था. तब कांग्रेस सरकार ्रष्ट में बैठकर दमन कर रही थी. आज वही ओपी चौधरी मंत्री बनकर गाँव-गाँव चौपाल लगा रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस में यही अंतर है जो भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए आम जनता को प्रेरित करता है।

‘सुशासन तिहार प्रचार नहीं, समाधान का त्यौहार’

रिंकी पाण्डेय के आरोपों को खारिज करते हुए मधुलता पटेल ने कहा, सुशासन तिहार सरकारी प्रचार नहीं, समाधान का त्यौहार है. महतारी वंदन योजना से 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में हर महीने ?1000 आ रहा है. क्करू आवास से लाखों गरीबों को पक्का मकान मिला. नल-जल योजना से घर-घर पानी पहुँच रहा है. कांग्रेस को ये दिखता नहीं क्योंकि 5 साल इन्होंने सिर्फ कमीशन और शराब बेची।

‘जनता सब जानती है’

उन्होंने कहा कि कांकेर में सरपंचों के इस्तीफे का हवाला देने वाली कांग्रेस बताए कि 5 साल में उसने पंचायतों को एक रुपया क्यों नहीं दिया? आज भाजपा सरकार पंचायतों को सीधे फंड दे रही है, इसलिए कांग्रेस बौखला गई है। सत्ता और विपक्ष के लिए भाजपा कांग्रेस की राजनीति का फर्क समझाते हुए मधुलता पटेल ने कहा साय सरकार के दौरान मंत्री-विधायक 45एष्ट में गांव-गांव चौपाल लगा रहे और कांग्रेस के नेता एसी कमरे में बैठकर प्रेस नोट जारी कर रहे।विपक्ष के दौरान भाजपा नेताओं ने स्नढ्ढक्र झेलकर भी सडक़ पर संघर्ष सत्ता में रहते हुए दमन और भ्रष्टाचार का विरोध किया।ओपी चौधरी जमीन पर सोकर 10 हजार लोगों के साथ पदयात्रा किए वही सत्ता सुख भोग रही कांग्रेस उनकी मांग को सुनने की बजाय योजनाओं में कमीशनखोरी करती रही। वही भाजपा के लिए सत्ता अंतिम व्यक्ति तक योजना पहुँचाना है और कांग्रेस के लिए लक्ष्य सत्ता को सुख का साधन बनाना है।

You Might Also Like

चिखलापानी में नए आंगनबाड़ी केंद्र का सांसद श्री राठिया ने किया लोकार्पण

ओडिशा के उमरकोट से पकड़ा गया फरार ठग रंजीत चौहान

तालाब सफाई अभियान पर सवाल या सियासत?

महिला सशक्तिकरण की दिशा में मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम- ओपी

राखी बांधने निकली महिला से रास्ते में गैंगरेप

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article तालाब सफाई अभियान पर सवाल या सियासत?
Next Article ‘भूपेश सरकार ने सेठों को जमीन बेची, हमने गरीबों को घर दिया’ : उमेश अग्रवाल

खबरें और भी है....

‘विकास की आंधी, उम्मीदों का तूफान’ जन्मदिन पर रायगढ़ वासियों ने कहा : थैंक्यू ओपी चौधरी
ओपी चौधरी- संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला एक असाधारण व्यक्तित्व
आईपीएल फाइनल पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पकड़ाया
लाठी-डंडा व चाकू से हमला कर ग्रामीण की हत्या
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.77 करोड़ की ठगी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
‘विकास की आंधी, उम्मीदों का तूफान’ जन्मदिन पर रायगढ़ वासियों ने कहा : थैंक्यू ओपी चौधरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?