NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की आधारशिला : पावन अग्रवाल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की आधारशिला : पावन अग्रवाल
रायगढ़

मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की आधारशिला : पावन अग्रवाल

सियारपाली में किसानों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’

lochan Gupta
Last updated: June 1, 2026 1:10 am
By lochan Gupta June 1, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय एवं प्रेरणादायी रेडियो कार्यक्रम‘मन की बात’ की 134वीं कड़ी का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम रायगढ़ विधानसभा के बूथ क्रमांक – 122 सियारपाली में लोइंग मंडल के किसान भाईयों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति में रमाकांत राठिया के निवास स्थान पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोईंग भाजपा मंडल प्रभारी एवं जिला भाजपा मंत्री पावन अग्रवाल सहित उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक प्रयासों, जनभागीदारी, नवाचार, संस्कृति संरक्षण एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पर विस्तार से चर्चा की।
मन की बात में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के मल्हार के दुर्लभ ताम्र पट्टीकाओं की बात की जिससे किसानों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का मन गर्व से भर गया।कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए लोईंग भाजपा मंडल प्रभारी एवं जिला भाजपा मंत्री पावन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच, राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक ताम्रपट्टिकाओं का उल्लेख पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। इससे प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। मन की बात कार्यक्रम के पश्चात भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण के अंतर्गत रायगढ़ विधानसभा के लोईंग मंडल के सियारपाली में बूथ स्तरीय संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में लोईंग मंडल प्रभारी एवं जिला भाजपा मंत्री पावन अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य बूथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाना तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं संगठन के कार्यक्रमों को प्रत्येक घर तक पहुंचाने की रणनीति तैयार करना था।
बैठक में बूथ स्तर पर संगठन विस्तार, नए कार्यकर्ताओं को जोडऩे, केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही क्षेत्र की विभिन्न स्थानीय समस्याओं और उनके समाधान के संबंध में भी कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोईंग भाजपा मंडल प्रभारी एवं जिला भाजपा मंत्री पावन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और जनसेवा की भावना से खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान है। बूथ स्तर का कार्यकर्ता भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। जब बूथ मजबूत होगा तो संगठन स्वत: मजबूत होगा और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे नियमित रूप से बूथ स्तर पर बैठकें आयोजित करें, प्रत्येक परिवार से संपर्क स्थापित करें तथा सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण का एक व्यापक अभियान है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया।
बैठक में लोईंग भाजपा मंडल प्रभारी एवं जिला भाजपा मंत्री पावन अग्रवाल ,किसान मोर्चा महामंत्री राजू बेहरा, बूथ अध्यक्ष चक्रधर यादव, मनोज प्रधान, राजकुमार पटेल, शत्रुघ्न यादव, गणेश प्रधान, रमाकांत राठिया, बंशीधर मेहर, भोलाराम राठिया, भगतराम निषाद, मिलन बेहरा, पिंटू प्रधान, जन्मजेय राठिया, संजय राठिया, नारायण साव, श्रीप्रसाद राठिया, रामकुमार प्रधान,श्रीमति गणेशी राठिया, श्रीमति प्रेमशीला राठिया, श्रीमति सरिता राठिया, श्रीमति करुणा राठिया सहित ग्राम लोईंग, ग्राम सियारपाली एवं ग्राम भोजपल्ली के किसान, एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You Might Also Like

शहर सहित अंचल के देवी मंदिरों में जले आस्था के दीप

मौसम में बदलाव के साथ सर्दी-बुखार के बढऩे लगे मरीज

धरमजयगढ़ में शिक्षक विहीन स्कूल कुम्हीचुआं को मिले 4 शिक्षक

आज श्री शक्तिपीठम माँ अष्टमहालक्ष्मी मंदिर वैष्णवी धाम में वसुमति स्नान पूजा कार्यक्रम

3000 दीपों की रोशनी से जगमगा उठा गणेश तालाब

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article टीचर ने बनवाया फेक सर्टिफिकेट, योजना का लिया लाभ, गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज से बेटी का उत्कर्ष योजना से कराया नि:शुल्क एडमिशन, पत्थलगांव पुलिस की कार्रवाइ
Next Article शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक की हत्या

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों को मिल रहा सम्मान : सीएम साय
तीन माह से गहरीकरण की बाट जोह रहा लाखा का बडख़ा तालाब
किन्नर समुदाय के दो गुट आपस में भिड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक की हत्या
मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की आधारशिला : पावन अग्रवाल

Popular Posts

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों को मिल रहा सम्मान : सीएम साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?