NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दो स्कूलों के बीच सड़ रहा नगर पालिका का कबाड़
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > दो स्कूलों के बीच सड़ रहा नगर पालिका का कबाड़
खरसिया

दो स्कूलों के बीच सड़ रहा नगर पालिका का कबाड़

प्रिंसिपलों की शिकायतें अनसुनी

lochan Gupta
Last updated: May 31, 2026 1:14 am
By lochan Gupta May 31, 2026
Share
2 Min Read

खरसिया। नगर पालिका की लापरवाही का आलम यह है कि उसके ही वाहन और कबाड़ पिछले करीब 9 सालों से दो स्कूलों के बीच डंप पड़े हैं। एक ओर गर्ल्स हाई स्कूल है तो दूसरी ओर कॉन्वेंट स्कूल, और ठीक बीच में सड़ रहा यह कबाड़ न केवल सैकड़ों छात्र-छात्राओं के लिए खतरा बना हुआ है, बल्कि शहर की सुंदरता पर भी बदनुमा दाग है। कॉन्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल पांडे मैडम एवं गर्ल्स हाई स्कूल के पूर्व प्रिंसिपल राठिया ने बताया कि वे कई बार नगर प्रशासन को लिखित आवेदन देकर इस कबाड़ को हटाने की मांग कर चुके हैं। ऐसे में स्कूल टाइम में बदबू, मच्छर और आवारा जानवरों का जमावड़ा रहता है। बच्चे डरते हैं। कई बार सांप-बिच्छू भी निकल चुके हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद जब सीएमओ विक्रन भगत से निवेदन किया गया तो उन्होंने आश्वासन दिया था कि यह कानूनी प्रक्रिया है, 20 दिन का समय दीजिए, मैं साफ करवा देता हूं। लेकिन उस वादे को भी 2 साल से अधिक बीत चुके हैं और हालात जस के तस हैं। उल्टा दिनोंदिन कबाड़ का ढेर बढ़ता ही जा रहा है। बारिश के दिनों में कबाड़ में पानी भरने से डेंगू-मलेरिया का खतरा बना रहता है। वहीं टूटे वाहनों में नुकीले सरिए, कांच आदि भी छात्रों को चुभ सकते हैं। बदबू और गंदगी से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित होती है। अभिभावकों का कहना है कि नगर पालिका का काम शहर को साफ रखना है, पर वह खुद ही स्कूलों के बीच कचरा घर बना रही है। ऐसे में लोगों ने कलेक्टर से हस्तक्षेप कर तुरंत कबाड़ हटाने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करने की सोची है।

You Might Also Like

जनसंपर्क कार्यक्रम ‘गांव चलो घर-घर चलो अभियान’ महेश साहू की उपस्थिति में हुआ संपन्न

नये साल की उमंग श्री श्याम बाबा के संग

एकेडमिक ब्राइट पब्लिक स्कूल खरसिया में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता आयोजित

अवध नारायण बंटी सोनी निर्विरोध बने नगर पालिका उपाध्यक्ष

तेलीकोट की महिलाओं का नशे के खिलाफ अभियान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जिले के पांच पुलिस आरक्षकों पर गिरी गाज
Next Article राबो डेम में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश

खबरें और भी है....

बेमेतरा में बनेगी प्रदेश की पहली ओपन जेल
वायरल वीडियो से बेनकाब हुई महिला व दो किशोरी की गुंडागर्दी
विज्ञान के क्षेत्र में दुनिया को भारत की प्रतिभा का लोहा मनवाया
नक्सली हत्यारे का महिमामंडल…बस्तर के 1300 शहीदों का अपमान
एनएच पर 41 से अधिक वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बेमेतरा में बनेगी प्रदेश की पहली ओपन जेल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?