NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: वनांचल ग्राम चचरेल में आयोजित हुआ सुशासन तिहार शिविर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > वनांचल ग्राम चचरेल में आयोजित हुआ सुशासन तिहार शिविर
सारंगढ़

वनांचल ग्राम चचरेल में आयोजित हुआ सुशासन तिहार शिविर

1521 आवेदन प्राप्त हुए, 16 गांवों के ग्रामीणों ने उठाया शिविर का लाभ

lochan Gupta
Last updated: May 29, 2026 11:46 pm
By lochan Gupta May 29, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप बिलाईगढ़ जनपद क्षेत्र के वनांचल ग्राम पंचायत चचरेल में सुशासन तिहार शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजनों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और मौके पर ही अनेक आवेदनों का निराकरण कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया।
शिविर में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी भी ली। सुशासन तिहार शिविर में कुल 1521 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदन शामिल हैं। शिविर में आसपास के 16 गांवों के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी समस्याओं, मांगों एवं आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार शीघ्र निराकरण किया जाएगा ताकि आमजन को समयबद्ध लाभ मिल सके। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा पूर्व में प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर हितग्राहियों को तत्काल लाभ भी प्रदान किया गया। कृषि विभाग द्वारा 6 किसान हितग्राहियों को बीज वितरण किया गया। सहकारिता विभाग द्वारा 2 किसानों को बिना ब्याज दर पर किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के चेक वितरित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 7 हितग्राहियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 हितग्राहियों को आयुष्मान भारत कार्ड वितरित किए गए, जिससे उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 3 महिलाओं को गैस कनेक्शन प्रदान किए गए। शिक्षा विभाग द्वारा 9 स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया तथा विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्कूल ड्रेस का वितरण कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों के हाथों किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा दो शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा संबंधी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने शासन द्वारा गांव स्तर पर आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाए बिना एक ही स्थान पर अनेक योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ है। सुशासन तिहार के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में प्रशासन की यह पहल काफी उपयोगी साबित हो रही है। इस अवसर पर पूर्व विधायक सनम जांगड़े, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सत्ताधारी दल के प्रतिनिधि वेदराम जांगड़े, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, एसडीएम प्रफुल्ल रजक, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक प्रधान, ग्राम पंचायत के सरपंच, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

You Might Also Like

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : सतनामी शेरनी महिला ग्रुप कार्यक्रम में पहुंची विधायक उत्तरी जांगड़े

हाईकोर्ट से स्टे हटते ही प्राचार्य पदोन्नति के शिक्षकों चेहरे पर खिली मुस्कान

छठवीं बार भारतीय जीवन बीमा निगम के एमडीआरटी के सदस्य बने निखिल बानी

सारंगढ़ में होगी स्वस्थ्य पुलिसिंग व्यवस्था : भावना सिंह

शाला की सफाई व पीएम आवास जल्द पूरा करें : चौहान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति
Next Article अज्ञात एक्सयूव्ही ने ली जान, आक्रोशित लोगों ने किया एनएच पर चक्काजाम

खबरें और भी है....

हाईकमान ने कभी इस्तीफा नहीं मांगा-भूपेश बघेल
पत्नी बोली- बेटे से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाता था
60 हजार रुपए रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार
घर में पाले हुए 14 कबूतरों की चोरी
15 मिनट की आंधी से 15 लाख का फटका

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
हाईकमान ने कभी इस्तीफा नहीं मांगा-भूपेश बघेल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?