NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गेरवानी स्कूल से सिलिंग फैन, वायर व कम्प्रेसर चोरी करने वाला पकड़ाया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > गेरवानी स्कूल से सिलिंग फैन, वायर व कम्प्रेसर चोरी करने वाला पकड़ाया
रायगढ़

गेरवानी स्कूल से सिलिंग फैन, वायर व कम्प्रेसर चोरी करने वाला पकड़ाया

आरोपी पूंजीपथरा पुलिस की गिरफ्त में, चोरी का सामान बेचने घूमते समय पुलिस ने पकड़ा, फरार साथी की तलाश जारी

lochan Gupta
Last updated: May 29, 2026 12:19 am
By lochan Gupta May 29, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना पूंजीपथरा पुलिस ने ग्राम गेरवानी स्थित स्कूल में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कूल से चोरी किए गए बिजली वायर को बेचने के लिए घूम रहा था, तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
विद्यालय में हुई चोरी को लेकर शासकीय विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती टी.सी. बाअ द्वारा 04 मई को थाना पूंजीपथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय में सीसीटीवी वायरिंग, विद्युत वायरिंग तथा तीन वाटर कूलर पूर्व से स्थापित थे। 30 अप्रैल को विद्यालय बंद कर स्टाफ चले गए थे और 1 मई से 4 मई तक अवकाश था। अवकाश के बाद 4 मई को विद्यालय पहुंचने पर चौनल गेट का ताला टूटा मिला तथा विद्यालय परिसर से तीन नग सिलिंग फैन, तीन वाटर कूलर के कम्प्रेसर, सीसीटीवी वायरिंग एवं लगभग 120 मीटर विद्युत वायरिंग चोरी होना पाया गया। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई गई। रिपोर्ट पर थाना पूंजीपथरा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस को घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज से महत्वपूर्ण सुराग मिले। लगातार पतासाजी के दौरान थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि गेरवानी क्षेत्र में जूटमिल इलाके के दो संदिग्ध व्यक्ति बिजली तार लेकर घूमते देखे गए थे, जिनमें एक का नाम मोनु बताया गया जो जूटमिल मस्जिद पारा का रहने वाला है। सूचना मिलते ही थाना जूटमिल से समन्वय स्थापित कर संदेहियों की जानकारी जुटाई गई और तत्काल दबिश देकर संदेही मोनु खान को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में आरोपी आमीर खान उर्फ मोनु खान पिता बब्बू खान उम्र 36 वर्ष निवासी मौदहापारा वार्ड नंबर 31 मस्जिद के पास थाना जूटमिल जिला रायगढ़ ने अपने साथी राजू के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि चोरी किए गए कम्प्रेसर और सिलिंग फैन को अपने साथी राजू के साथ छिपाकर रखा था तथा चोरी के तारों में से कुछ फेरिवालों को 1000 रुपये में बेच दिए थे, जिसमें से 500 रुपये खर्च कर दिए और शेष 500 रुपये पुलिस द्वारा जब्त किए गए। आरोपी ने यह भी बताया कि बचा हुआ बोर पंप वायर गेरवानी जंगल में छिपाकर रखा गया है।
आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम गेरवानी जंगल में छिपाकर रखे गए चोरी के बोर पंप वायर को गवाहों की उपस्थिति में बरामद किया गया। मामले में आरोपी आमीर खान उर्फ मोनु खान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं फरार आरोपी राजू की पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही है।

You Might Also Like

अतिक्रमण पर फिर गिरी निगम की गाज

श्रावण सोमवारी को लेकर रेलवे स्टेशन हुआ भगवामय

तानशाह सरकार के निशाने पर अब लोकतंत्र का चौथा स्तंभ

बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

जिला मुख्यालय के गांवों से होते हुए ओडिसा जंगल में घुसे हाथी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्वच्छता के उत्कृष्ट कार्य पर खम्हार के स्वच्छग्राही समूह का सम्मान
Next Article अदा की गई बकरीद की नमाज, मस्जिदों में भी किया गया था इंतजाम

खबरें और भी है....

‘विकास की आंधी, उम्मीदों का तूफान’ जन्मदिन पर रायगढ़ वासियों ने कहा : थैंक्यू ओपी चौधरी
ओपी चौधरी- संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला एक असाधारण व्यक्तित्व
आईपीएल फाइनल पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पकड़ाया
लाठी-डंडा व चाकू से हमला कर ग्रामीण की हत्या
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.77 करोड़ की ठगी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
‘विकास की आंधी, उम्मीदों का तूफान’ जन्मदिन पर रायगढ़ वासियों ने कहा : थैंक्यू ओपी चौधरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?