NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुशासन तिहार : अमडीहा शिविर में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > सुशासन तिहार : अमडीहा शिविर में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
जशपुरनगर

सुशासन तिहार : अमडीहा शिविर में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

39 मेधावी विद्यार्थियों को उच्च अंक प्राप्त करने पर किया गया पुरस्कृत

lochan Gupta
Last updated: May 29, 2026 12:05 am
By lochan Gupta May 29, 2026
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित शिविरों में आमजनों की समस्याओं के निराकरण, हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के साथ-साथ क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। इसी क्रम में फरसाबहार विकासखंड के अमडीहा में 27 मई को आयोजित सुशासन शिविर में 16 ग्रामों अमडीहा, बाम्हनमारा, जबला, जामबहार, घुमरा, बांसाझाल, पुराईनबंध, समडमा, केरसई, कोहपानी, लठबोरा, साजबहार, सिंगीबहार, सुंडरू, तपकरा एवं उपरकछार के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिविर में शिक्षा विभाग द्वारा केंद्रीकृत परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा पांचवी एवं आठवीं में संकुल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं तथा विकासखंड फरसाबहार में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जनप्रतिनिधियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया।
अमडीहा शिविर अंतर्गत कुल 10 संकुल शामिल रहे, जिनमें 6 हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल संचालित हैं। इनमें से कुल 39 मेधावी विद्यार्थियों को उच्चतम अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। संकुल केंद्र पुराईनबंध से कक्षा पांचवीं में दामिनी पैकरा एवं प्रफुल्ल यादव, कक्षा आठवीं में मधुरिमा सिंह तथा कक्षा दसवीं में सपना पैंकरा को सम्मानित किया गया। संकुल केंद्र साजबहार से कक्षा पांचवीं में इलबीन कुजूर एवं कक्षा आठवीं में पायल पैंकरा को सम्मान मिला। संकुल केंद्र जामबहार से कक्षा पांचवीं में नोबिना खेस्स तथा कक्षा आठवीं में मोनिका सोरेन को सम्मानित किया गया। वहीं संकुल केंद्र सुंडरू से कक्षा पांचवीं में प्रियंका चौहान एवं नेहा मांझी, कक्षा आठवीं में लक्की मांझी, अनिवेश खाखा एवं लक्ष्मी यादव तथा कक्षा दसवीं में पूर्णिमा यादव एवं अश्विन्ता खाखा को सम्मानित किया गया। संकुल केंद्र केरसई से कक्षा पांचवीं में अंशदीप मिंज एवं शेफाली मिंज, कक्षा आठवीं में भारती पैंकरा, कक्षा दसवीं में भारती चौहान तथा कक्षा बारहवीं में अंजू कुमारी साहू को पुरस्कृत किया गया। संकुल केंद्र लठ बोरा से कक्षा पांचवीं में माही नाग एवं नंद किशोर तथा कक्षा आठवीं में अमिता डनसेना को सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार संकुल केंद्र सिंगीबहार से कक्षा पांचवीं में दिव्या पैंकरा, कक्षा आठवीं में आमिषा खेस्स एवं कक्षा दसवीं में वर्षा को सम्मान मिला। संकुल केंद्र तपकरा से कक्षा पांचवीं में नमन कुमार गुप्ता एवं आशा चौधरी, कक्षा आठवीं में स्वज्ञा स्वरमिता वैष्णव एवं अक्षरा गुप्ता, कक्षा दसवीं में अल्पना मांझी एवं सुयश गुप्ता तथा कक्षा बारहवीं में जानसी जांगड़े एवं अमीषा टोंप्पो को सम्मानित किया गया। संकुल केंद्र अबिरा से कक्षा पांचवीं में योगानंद यादव एवं कक्षा आठवीं में सत्यवती पैंकरा को तथा संकुल केंद्र समडमा से कक्षा पांचवीं में नयन डनसेना एवं करन डनसेना तथा कक्षा आठवीं में अनुराग गुप्ता को सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त विद्यार्थियों को उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पालकों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुलारी सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव श्री भरत साय, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. अजय शर्मा, श्री कपिलेश्वर सिंह, मुख्यमंत्री के निज सहायक श्री भजन साय सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मामुली बात को लेकर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

तीन गौ तस्कर गिरफ्तार, 11 नग गौ वंश बरामद

पत्थलगांव एसबीआई ब्रांच में सेंधमारी, कैश काउंटर का ताला तोडऩे में रहे नाकाम

शराबी शिक्षकों को देखकर भौचक हुए अधिकारी, एक्शन में आया प्रशासन

विकास का दूसरा नाम मोदी, जिसपर भरोसा ही नहीं पूर्ण विश्वास है : रायमुनि भगत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ईमानदारी की मिसाल : पत्रकार को सडक़ पर मिला 20 तोला सोना और नगदी से भरा बैग, पुलिस को सौंपा
Next Article ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 6 गौवंश तस्करों से मुक्त, आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति
नवा रायपुर को मिलेगी नई रेलवे लाइन की सुविधा
15 मिनट की आंधी ने जमकर मचाई ताबाही
पीडल्यूडी सचिव ने निर्माणाधीन विकास कार्यांे का लिया जायजा
खरसिया पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा, किशोर को मौत के घाट उतारने वाले 3 गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?