NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा थे वीर सावरकर : विधायक चौधरी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा थे वीर सावरकर : विधायक चौधरी
रायगढ़

राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा थे वीर सावरकर : विधायक चौधरी

‘स्वातंत्र्यवीर’ विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती पर ओपी ने किया शत-शत नमन

lochan Gupta
Last updated: May 29, 2026 12:01 am
By lochan Gupta May 29, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। विधायक ओपी चौधरी ने आज ‘स्वातंत्र्यवीर’ विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। ओपी चौधरी ने कहा जयोस्तुते हे उषे, प्रभात-किरण-भूषिते, स्वतंत्रते भगवती, त्वामहं यशोयुतां वन्दे! — यह मात्र गीत नहीं, सावरकर जी की आत्मा की पुकार थी. उन्होंने स्वतंत्रता को देवत्व का दर्जा दिया। वीर सावरकर जी को क्रांतिकारी, विचारक और समाज सुधारक बताते हुए ओपी चौधरी ने कहा वे अदम्य क्रांतिकारी थे। जिस आयु में युवा अपना भविष्य संवारते हैं, उस आयु में सावरकर जी ने ‘अभिनव भारत’ के माध्यम से अंग्रेजी साम्राज्य को चुनौती दी. काला पानी की अमानवीय यातनाएं भी उनकी राष्ट्रभक्ति को डिगा नहीं सकीं। 11 साल सेल्युलर जेल में कोल्हू चलाते हुए भी वे ‘मेरा आजीवन कारावास’ लिख रहे थे। वीर सावरकर की दूरदर्शी विचारक निरूपित करते हुए श्री चौधरी ने कहा 1857 को ‘गदर’ नहीं, ‘प्रथम स्वातंत्र्य समर’ कहा था। ‘हिंदुत्व’ की परिभाषा गढ़ते हुए भारत की सांस्कृतिक एकता का सूत्र दिया। वीर सावरकर का स्पष्ट मत रहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए राष्ट्र भक्ति अनिवार्य है। आज भारत में राष्ट्र भक्ति का चिंतन उनके विचारों का ही प्रतिफल है। वीर सावरकर को समरस समाज का निर्माता बताते हुए चौधरी ने कहा सावरकर जी ने रत्नागिरी में अस्पृश्यता के विरुद्ध आंदोलन चलाया सहभोज आयोजित किए, पतित पावन मंदिर बनवाया. वे जातिवाद नहीं, राष्ट्रवाद के पक्षधर थे। सावरकर जी को समझने के लिए ‘मोपला’, ‘सागरा प्राण तळमळला’ और ‘1857 का स्वातंत्र्य समर’ का अध्ययन आवश्यक है।इसके अध्ययन से स्पष्ट होगा कि मातृभूमि के लिए तिल-तिल कर जलना क्या होता है। आज जब भारत ‘अमृतकाल’ में ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है, तब सावरकर जी का ‘आत्मबल, शस्त्रबल और विज्ञानबल’ का मंत्र हमारा पथ-प्रदर्शक है.

You Might Also Like

अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण पर हुई कार्रवाई

बस्तर से सरगुजा तक कर्मचारियों का हल्ला बोल

स्ट्रांग रूम को किया गया सील

औषधि निरीक्षकों ने 54 मेडिकल स्टोर का किया निरीक्षण

शांत रहे या रायगढ़ छोड़े, 159 लोगों पर हुई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सनातन संतों के अपमान में डूबी कांग्रेस का असली चेहरा फिर आया सामने-अशोक अग्रवाल
Next Article ईएसआईसी मेडिकल-कॉलेजों में एडमिशन के लिए आवेदन 21 तक

खबरें और भी है....

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति
नवा रायपुर को मिलेगी नई रेलवे लाइन की सुविधा
15 मिनट की आंधी ने जमकर मचाई ताबाही
पीडल्यूडी सचिव ने निर्माणाधीन विकास कार्यांे का लिया जायजा
खरसिया पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा, किशोर को मौत के घाट उतारने वाले 3 गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?